फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Action will be taken against the police station in-charge who is negligent

काम में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई की जाएगी : पूजा वशिष्ठ

Fri, 21 Jun 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the police station in-charge who is negligent
चरखी दादरी में अपराध समीक्षा बैठक लेतीं एसपी पूजा वशिष्ठ व मौजदू सभी थाना प्रभारी।
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को सभी थाना प्रबंधकों के साथ जिले में घटित हुए अपराध की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में तीनों डीएसपी भी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली की हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी और काम में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एक निश्चित उद्देश्य को लेकर काम करें और निश्चित समय अवधि में उसका निपटान करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी आधुनिक तकनीक से अपने आप को लैस रखें। अनुसंधान के दौरान साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का प्रयोग करे ताकि अदालत में ठोस व पुख्ता सबूत पेश कर दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को तत्परता से पकड़कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रबंधक थाना चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सायंकालीन व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करें। चोरी के मामले में अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करके बरामदगी का स्तर बढ़ाया जाए। बैठक में डीएसपी विनोद शंकर, सुभाषचंद्र व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी नियमित करें गश्त
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात के समय में राइडर की चेकिंग करें और राइडरों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रभावी ढंग से गश्त कराएं। शहर में बेवजह बाइक पर घूमने वाले युवकों के चालान किए जाएं। उन्होंने थाना प्रभारियों के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करें। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed