{"_id":"69bd8b0b7597233bec057963","slug":"action-should-be-taken-on-priority-basis-on-the-problems-received-in-the-samadhan-camp-deputy-commissioner-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152834-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर हो कार्रवाई : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर हो कार्रवाई : उपायुक्त
Fri, 20 Mar 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में समाधान शिविर की शिकायतों के निवारण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश रहती है कि समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने जिले के सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में जिला व उपमंडल स्तर पर बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है। सोमवार और वीरवार को आयोजित होने वाले शिविरों में आई समस्याओं की प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने समीक्षा की और उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने उन्हें जिले से संबंधित जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि सरकार के निर्देशानुसार हर जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमे जिला मुख्यालय पर उपायुक्त और उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम द्वारा नागरिकों की बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, अतिक्रमण हटवाने, पुलिस सहायता दिलवाने, सरकार द्वारा क्रियान्वित पेंशन या सहायता राशि आदि से संबंधित समस्याएं सुनी जाती हैं।
विज्ञापन
समस्याएं सुनकर किया जा रहा त्वरित समाधान
उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और वहां पर नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान किया जा रहा है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि नागरिकों को बिजली-पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में मिलें। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुने और जल्द से जल्द समाधान करें।