फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused was carrying 65 cases of illegal liquor by putting fake number plate on the vehicle

Charkhi Dadri News: गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की 65 पेटी ले जाता आरोपी काबू

Sun, 20 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused was carrying 65 cases of illegal liquor by putting fake number plate on the vehicle
पुलिस द्वारा गाड़ी से बरामद की गई अवैध शराब की पेटियां।
चरखी दादरी। गांव चरखी से स्पेशल स्टाफ ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से देसी शराब की 65 पेटी बरामद की है। आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ सदर थाने में आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ मड्डा निवासी दादरी व प्रदीप उर्फ ढिल्ला निवासी गांव चरखी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एचसी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि प्रदीप उर्फ मड्डा फोर्च्युनर गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब ठेका चरखी से गाड़ी में शराब भरकर दादरी की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड के नजदीक आरोपी को गाड़ी व अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस गाड़ी की पासिंग नहीं कराई है। वहीं पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रदीप शराब ठेकेदार है तथा वह गांव चरखी में शराब का ठेका चलाता था। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लड़ाई-झगड़े, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी प्रदीप उर्फ ढिल्ला निवासी चरखी पर आधा दर्जन के करीब लड़ाई-झगड़े, हत्या के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed