फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of cheating Havildar of Rs 12.47 lakh on remand for three days

Charkhi Dadri News: हवलदार से 12.47 लाख रुपये ठगने का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Havildar of Rs 12.47 lakh on remand for three days
चरखी दादरी। शहर निवासी हवलदार से 12.47 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के लोहावत निवासी दिनेश बिश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 नवंबर को उन्हें एक शिकायत मिली थी। इसमें शहर के प्रेमनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह सेना में हवलदार है। 13 अक्तूबर को पवन के पास एक कॉल आई। इसमें उसे होटल के प्रमोशन की जानकारी दी गई। बाद में कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अधिक जानकारी वह टेलीग्राम पर देगा। जब पवन ने टेलीग्राम एप देखा तो इसमें कई संदेश आए हुए थे। इनमें से उन्होंने प्रियंका नाम के अकाउंट पर बातचीत की। इसमें आरोपी ने उन्हें टास्क जीतने के बारे में बताया। इसके बाद पवन ने दो टास्क पूरे किए। पहली बार में उन्हें 210 व दूसरी बार 100 रुपये मिले। बाद में उनके पास टास्क निवेश के लिए कई बार संदेश आए। इसमें सबसे पहले उन्होंने 1000 रुपये निवेश किए। इसमें 1480 रुपये मिले। उन्होंने अधिक रुपये कमाने के लालच में ठग के खातों में करीब 20 बार में रुपये डाल दिए। इस तरह उन्होंने आरोपियों के पास 12.47 लाख रुपये भेज दिए। 20 अक्तूबर को जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद पवन के पास एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि टास्क अभी अधूरा है और रुपये निवेश करो। इसके बाद उन्होंने पांच ट्रांजेक्शन से रुपये भेजकर निकालने की कोशिश की तो भी रुपये नहीं निकले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस संबंध में 17 नवंबर को पुलिस ने आरोपी दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed