{"_id":"6aa8440861c6b030660c14b4","slug":"accused-from-rajasthan-arrested-with-one-kilogram-of-opium-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160338-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक किलो अफीम सहित राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक किलो अफीम सहित राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ दादरी ने एक आरोपी को 1 किलो 10 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मदनलाल बंजारा निवासी बिलासपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) का रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम गश्त के दौरान महेंद्रगढ़ चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मदनलाल बंजारा मोटरसाइकिल पर महेंद्रगढ़ की ओर से दादरी आ रहा है और अफीम बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घसौला मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद महेंद्रगढ़ की ओर से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मदनलाल बंजारा बताया। राजपत्रित अधिकारी डीएसपी धीरज कुमार की मौजूदगी में आरोपी और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधे बैग से दो पॉलिथीन में एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।