{"_id":"5daf43a88ebc3e012f282504","slug":"accident-father-death-son-charkhidadri-news-rtk5243699138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में हुई व्यक्ति की मौत का बदला लेने के लिए मांगे ढाई लाख, देने से मना किया तो दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में हुई व्यक्ति की मौत का बदला लेने के लिए मांगे ढाई लाख, देने से मना किया तो दी धमकी
विज्ञापन
चरखी दादरी। रुदड़ोल निवासी एक व्यक्ति के पिता की दुर्घटना में हुई मौत का बदला लेने की एवज में दो लोगों ने ढाई लाख रुपये की मांग की। पुलिस शिकायत में पीड़ित का आरोप कि रुपये देने से मना करने पर उक्त युवकों ने खेत में आकर उसे परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गुजरवास गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा माईकलां निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि रुदड़ोल गांव निवासी जयप्रकाश ने झोझूकलां थाने में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो दो भाई हैं और उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उनका कोर्ट केस चल रहा है। करीब 20 दिन पहले उसके छोटे भाई विक्रम का घर पर मन-मुटाव हो गया था और वह बास घाटी पर बने होटल पर जाकर रहने लगा। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई और उसके भाई ने उक्त व्यक्ति को बताया कि उसके पिता की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके भाई को उनके पिता की मौत का बदला लेने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके अगले दिन दो लड़के उसके पास आए और उसे बताया कि उसके पिता की मौत का बदला लेने के लिए विक्रम से ढाई लाख रुपये में बात हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने उससे ढाई लाख रुपये मांगे लेकिन उसने मना कर दिया।
जयप्रकाश ने बताया कि उक्त दोनों युवक गत 20 अक्तूबर की रात उसके पास दोबारा आए और रुपये न देने पर परिवार सहित मार देने की धमकी दी। इसके बाद जयप्रकाश ने इसकी शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बाक्स: मामला दर्ज कर दो घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के गुजरवास निवासी गौरव और माई कलां निवासी प्रदीप को किया गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत भेजा गया।