{"_id":"665b65835494b2f0a30c1629","slug":"ac-and-cooler-stock-out-in-stores-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118436-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार साल बाद एसी और कूलर की रिकॉर्ड खरीदारी, दुकानों में स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार साल बाद एसी और कूलर की रिकॉर्ड खरीदारी, दुकानों में स्टॉक खत्म
Sat, 01 Jun 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। भीषण गर्मी के चलते इस बार कूलर और एसी का बाजार गर्म है। पिछले चार साल के मुकाबले इस बार एसी और कूलर की खरीद तीन गुना अधिक हो रही है। दुकानदारों के अनुसार एक दिन में 850 से ज्यादा कूलर और एसी बिक रहे हैं। आलम ये है कि दुकानों पर स्टॉक खत्म हो चुका है।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि पिछले चार साल से गर्मी कम होने के कारण एसी और कूलर की बिक्री कम रही। इसके चलते कंपनियों ने मांग अनुसार ही माल तैयार किया। इस बार गर्मी की अधिकता होने से अचानक कूलर व एसी की मांग काफी बढ़ गई। कंपनी में माल की डिमांड भेजने के बाद भी सामान पहुंचने में दो सप्ताह तक का समय लग रहा है। दुकानों में पर्याप्त मात्रा में माल नहीं होने के कारण ग्राहकों को खाली हाथ लौटाना पड़ रहा है। मंगल मार्केट के दुकानदार वेदपाल सैनी, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, शुभम कुमार, श्याम सुंदर आदि ने जिले भर में प्रतिदिन 100 एसी और करीब 750 कूलर की बिक्री हो रही है। ये सिलसिला पिछले 10 दिन से चल रहा है।
पिछले साल की बिक्री अनुसार मंगवाया था माल
दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल लगातार बारिश होने के कारण काफी सामान बच गया था। इसके के कारण इस बार भी दुकानदारों ने कम ही सामान मंगवाया था। बाजार में बिक्री कम होने के कारण कंपनियां भी अपेक्षा अनुसार ही सामान तैयार करवा रही हैं। बाजार में इन दिनों साढ़े पांच हजार से 12 हजार रुपये तक के कूलर ज्यादा बिक रहे हैं। लोग 30 हजार से 46 हजार कीमत तक के एसी खरीद रहे हैं।