फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Abhay Chautala taunted on Congress in Charkhi Dadri of Haryana

Haryana: अभय चौटाला ने कसा तंज- 'कांग्रेस के सारे नेताओं को एक मंच पर बैठा दे तो धारा 302 या 307 पक्का लगे'

Mon, 11 Sep 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

चरखी दादरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की फूट पर तंज कसा है। भाजपा-जजपा की साझी सरकार को लूट और झूठ का गठबंधन बताया।

विज्ञापन
Abhay Chautala taunted on Congress in Charkhi Dadri of Haryana
कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अभय चौटाला और अन्य इनेलो नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा-जजपा साझी सरकार लूट और झूठ की राजनीति कर रही है। वहीं, कांग्रेस में फूट का आलम ये है कि अगर उसके सभी नेता एक मंच पर बैठ जाए तो धारा 302 या 307 अवश्य लगेगी। ये बात इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने हरियाणा के चरखी दादरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

विज्ञापन


उन्होंने लोहारू रोड स्थित देहाती ठाठ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 25 सितंबर के सम्मान दिवस कार्यक्रम का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में जनता 1987 का इतिहास दोहराकर इनेलो को दोबारा से प्रदेश की सत्ता सौंपेगी।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा के तहत पदाधिकारियों ने 2000 हजार शहर और कस्बे कवर कर लोगों के मन की बात जानी। उस दौरान लोगों ने कहा कि जजपा-भाजपा के कुशासन से वो तंग हैं जबकि कांग्रेस खुद बिखराव की राह पर है उनसे भी कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन के 80 प्रतिशत नेता आएंगे मंच पर
अभय चौटाला ने कहा कि फतेहाबाद में 25 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में देश के महागठबंधन के करीब 80 फीसदी नेता आएंगे। उसी दौरान इनेलो जनता के लिए अपनी घोषणाएं कर आगामी चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed