{"_id":"66b00c3ed3006d95070d1664","slug":"aanganbadi-center-in-worst-condition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121461-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्र जर्जर, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्र जर्जर, हादसे का डर
Mon, 05 Aug 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
गांव कारीदास में अनुसूचित जाति चौपाल की छत से निकला सरिया। स्रोत: ग्रामीण
आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्र जर्जर, हादसे का डर
कई बार मांग उठाने के बाद भी नहीं हो पाया भवनों का पुनर्निर्माण
ग्रामीणों ने जल्द सुध न लेने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कारीदास में आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और अनुसूचित जाति चौपाल भवन लंबे समय से जर्जर है। इनके पुनर्निर्माण की मांग अब तक परवान नहीं चढ़ी है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
उपस्वास्थ्य केंद्र भवन कंडम होने के चलते ग्रामीणों को उपचार के लिए बाढड़ा पीएचसी या गोपी सीएचसी की भागदौड़ करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से दोनों भवन का जल्द निर्माण करवाने की मांग की है। ताकि, लोगों को राहत मिल सके।
बता दें कि कारीदास गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण वर्ष 2002-2003 में किया गया था। कुछ दिनों तक तो भवन की स्थिति ठीक रही, लेकिन, उसके बाद देखरेख के अभाव में उसकी सूरत बिगड़ने लगी। फिलहाल, भवन जर्जर पड़ा है। इस भवन में लगाई गई खिड़की और दरवाजे लोग उखाड़ ले गए। वहीं, दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। फर्श भी क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
ग्रामीण पूर्व सरपंच नवीन, संदीप, रोहताश व महेंद्र आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय और रसोईघर भी प्रयोग लायक नहीं है। भवन की हालत के चलते यहां बच्चों को बैठाने में भी डर लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है, जिसका भवन भी जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने प्रशासन व अधिकारियाें से गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र भवन का दोबारा निर्माण करवाने की मांग की है।
छत से सरिया तो फर्श से निकली रोड़ी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र का भवन एक ही जगह चल रहा हैं। इसमें छत से सरिया और फर्श से रोड़ी निकली हुई है। ऐसे में यहां बच्चों का बैठना खतरे से खाली नहीं है। बारिश के मौसम में इस भवन की छत टपकती है।
जल्द निर्माण नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
सरपंच कर्मवीर व ग्रामीणों ने बताया कि गांव की अनुसूचित जाति चौपाल का भवन जर्जर है। आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 50 बच्चे खेलने आते थे। भवनों का पुनर्निर्माण न करवाकर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द निर्माण शुरू नहीं करवाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
फोटो -08
गांव कारीदास में अनुसूचित जाति चौपाल का जर्जर भवन। स्रोत: ग्रामीण
फोटो -09
गांव कारीदास में अनुसूचित जाति चौपाल की छत से निकला सरिया। स्रोत : ग्रामीण