फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aadhar card based services available on vehicle portal

Charkhi Dadri News: वाहन पोर्टल पर मिलेगा आधार कार्ड आधारित 22 सेवाओं का लाभ

Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card based services available on vehicle portal
चरखी दादरी। सरकार ने सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वाहन और सारथी पोर्टल से आधार कार्ड आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को देने का निर्णय लिया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने ये जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आमजन को वाहन पोर्टल पर वाहन पंजीकरण से संबंधित कार्य जैसे गिरवी जारी रखना, स्वामित्व का हस्तांतरण, पते में बदलाव, नया परमिट जारी करना, परमिट का नवीनीकरण, किराया खरीद समझौते का पृष्ठांकन, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि, मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन, परमिट की प्रतिलिपि जारी करना, फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि जारी करना, फीस के बदले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विवरण देखना, परिवहन सेवाओं के रिकार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल वाहन.परिवहन.जीओवी.आईएन/वाहनसर्विस का प्रयोग करना होगा। इस ऑनलाइन सेवा से लोगों को घर के पास ही सरकारी सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed