फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man died after being hit by a train

Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक मिलन के परिजन।
चरखी दादरी। शहर के प्रेमनगर के पास जयपुर-हिसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक मिलन की मौत हो गई। मिलन शहर के गांधीनगर का निवासी था। उसके पिता रामकुमार के बयान पर जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिलन (20) पहले घर पर ही रहता था लेकिन अब कुछ दिन से वह शहर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करने जा रहा था। बुधवार को भी वह दुकान पर गया था। रात करीब 8:30 से नौ बजे के बीच मिलन ने अपने पिता से बात की थी। रामकुमार ने देरी का कारण पूछा तो मिलन ने आधे घंटे में आने के लिए कहा।
विज्ञापन

उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। बाद में मिलन को छोड़कर दोनों दोस्त वहां से चले गए। रात को मिलन घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने भी जरूरी कार्य समझकर मिलन को तलाशने की कोशिश नहीं की। अल सुबह जाने वाली जयपुर-हिसार ट्रेन वीरवार को देरी से चल रही थी। तड़के 4:20 बजे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना मिली कि एक युवक अचानक ट्रेन के आगे आ गया। इस कारण ट्रेन करीब 35 मिनट तक मौके पर रुकी रही। पुलिस टीम ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed