फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A Scorpio car carrying five friends travelling in a wedding procession lost control and overturned on NH 148B, killing one and injuring four

Charkhi Dadri News: बरात में आ रही पांच दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी एनएच 148बी पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, चार घायल

Mon, 24 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A Scorpio car carrying five friends travelling in a wedding procession lost control and overturned on NH 148B, killing one and injuring four
एनएच 148बी पर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो गाड़ी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। भिवानी के गांव दिनोद से दादरी जिले के गांव रामनगर में शनिवार रात को बरात में आ रहे पांच दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी नेशनल हाईवे 148बी पर गांव पैंतावास फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान भिवानी की बालाजी कॉलोनी निवासी करीब 30 वर्षीय अमरदीप के रूप में हुई है। वहीं घायल भी भिवानी की बालाजी कॉलोनी के रहने वाले हैं। शव का पोस्टमार्टम रविवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी की बालाजी कॉलोनी निवासी सन्नी (26 वर्ष), राहुल (20 वर्ष), मोनू (30 वर्ष), सुमित (25 वर्ष) व अमरदीप (30 वर्ष) पांचों दोस्त सुमित के परिचित के यहां शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को गांव दिनोद गए थे। वहां से वे बरात में शामिल होकर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव रामनगर आ रहे थे। गाड़ी को सन्नी चला रहा था। जब वे एनएच 148बी पर गांव पैंतावास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में गाड़ी में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने अमरदीप को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायल युवकों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घायल सन्नी को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि दूसरे युवकों का यहीं पर उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल में पहुंची। वहीं हादसे की सूचना पाकर मृतकों व घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।

दादरी सदर पुलिस थाने में तैनात एएसआई विनोद ने बताया कि मृतक अमरदीप के भाई दीपक के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि अमरदीप एक वर्षीय बेटी का पिता था और वह रंग-पेंट का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed