फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A record of 81 soldiers joining the Azad Hind Fauj was found

Charkhi Dadri News: 81 सिपाहियों के आजाद हिंद फौज में शामिल होने का रिकाॅर्ड मिला

Mon, 25 Aug 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
A record of 81 soldiers joining the Azad Hind Fauj was found
बाढड़ा। स्वतंत्रता सेनानियाें के रिकाॅर्ड की खोजबीन में जुटे गांव ढाणी फोगाट निवासी श्रीभगवान फोगाट ने बताया कि राष्ट्रीय अभिलेखागार के रिकाॅर्ड में गुमनाम रहे स्वतंत्रता सेनानियों का विवरण मिल रहा है। आजाद हिंद फौज के रिकॉर्ड के आधार पर स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान की जा रही है। रिकाॅर्ड स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

फोगाट ने बताया कि अब तक जिले के 81 ऐसे सिपाहियों का आजाद हिंद फौज में शामिल होने की जानकारी मिली है। इनमें अमर सिंह गांव मिसरी, बदलूराम रानीला, अभेराम मंदोली, भवानी सिंह, भरेराम सनसनवाल खेड़ी, चंदगीराम बाढड़ा, चंदगीराम मिसरी, चंदगीराम निमड़ीवाली, चंदरूराम मानकावास, छल्लूराम छपार, छोटूराम दूधवा, देवकरण दादरी, हरफूल काकड़ौली, हीरा सिंह बडे़सरा, नौबतराम खातीवास, सरूप सिंह काकड़ौली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

फोगाट ने बताया कि 81 शहीद सैनिकों का नाम गांव के गौरव पट्ट एवं स्मारकों पर लिखने चाहिए। इनके स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में नाम दर्ज किया जाए। श्रीभगवान ने बताया कि इनके परिवार एवं वंशज इससे जुड़ी जानकारी एवं रिकॉर्ड जिला प्रशासन से प्राप्त कर सकते हैं। डाक से रिकाॅर्ड भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed