{"_id":"6822496757b18905b30213a6","slug":"a-person-fell-after-stumbling-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136870-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क पर टहलने गया व्यक्ति ठोकर लगने से गिरा, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क पर टहलने गया व्यक्ति ठोकर लगने से गिरा, जान गई
Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। खाना खाकर सड़क पर टहलने गए शहर निवासी एक व्यक्ति की ठोकर लगने से मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र सिंह (46) शहर के प्रेमनगर स्थित वार्ड-2 के निवासी थे। सुरेंद्र सिंह के बेटे के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सुरेंद्र घरों में पेंट का कार्य करते थे। अब कुछ दिनों से बीमार होने के कारण वह घर पर रहते थे। सुरेंद्र को एक बेटा सतीश और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि सतीश अविवाहित है।
रविवार शाम को सुरेंद्र खाना खाकर घूमने के लिए ढाणी फाटक आरओबी सर्विस पर के पास गए थे। उसी दौरान सुरेंद्र को टूटी सड़क पर ठोकर लगी। इससे वह गिर गए। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र को नागरिक अस्पताल पहुंचाए। यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने सतीश के बयान दर्ज किए और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया।