फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A person committed suicide by jumping in front of a train, the deceased could not be identified

Charkhi Dadri News: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A person committed suicide by jumping in front of a train, the deceased could not be identified
 नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर कार्रवाई करते जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार। 
चरखी दादरी। शहर के रोहतक फाटक के पास वीरवार रात एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार रात को करीब 10 बजे भिवानी की ओर से एक मालगाड़ी आई थी। उसके लोको पायलट ने जीआरपी पुलिस को जानकारी दी रोहतक फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद टीम पहुंची और मौके का मुआयना किया। रोहतक फाटक से करीब तीन मीटर दूरी पर पटरियों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था और उसका सिर कट हुआ पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। हालांकि, लोगों ने उसे रेलवे स्टेशन के पास अक्सर घूमते हुए देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास से मिले 2,700 रुपये
मृतक के दाहिने पैर की छोटी दो अंगुलियां आपस में चिपके हुए हैं। उसके कपड़ों से पुलिस ने 2700 रुपये बरामद किए हैं। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।


-----------------वीरवार रात को हादसे की सूचना मिलने पर मौके से शव कब्जे में लिया गया। अभी शिनाख्त जारी है और पहचान होने तक शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।
- सुशील कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article