{"_id":"69ed02321fb97a5404031156","slug":"a-new-twist-has-emerged-in-the-case-of-the-accident-near-tivala-police-have-added-charges-of-attempt-to-murder-under-conspiracy-one-accused-has-been-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154382-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तिवाला के समीप हुए हादसे के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तिवाला के समीप हुए हादसे के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव तिवाला के समीप गत 18-19 अप्रैल की रात को अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आया है। प्रकरण में गंभीर रूप से घायल प्रदीप की बहन ने अपनी भाभी व दूसरे युवक पर अन्य के साथ मिलकर उसके भाई के बीमा, डेथ क्लेम व जमीनी ब्याना के करीब दो करोड़ रुपये हड़पने के लिए रची गई एक साजिश बताया है।
दादरी सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में एक्सीडेंट की धारा हटाकर षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बादल निवासी मुकेश है। पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को सदर थाने में गांव तिवाला के समीप स्कूटी का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जिस पर एएसआई सुरेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। अस्पताल पहुंचकर एएसआई सुरेंद्र ने गांव बादल निवासी मुकेश के बयान दर्ज किए। जिसने बताया कि 18-19 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह और मूलरूप से गांव फतेहगढ़ और वर्तमान में एमसी कॉलोनी निवासी प्रदीप स्कूटी लेकर तिवाला से बादल के लिए चले। तिवाला नहर से आगे पहुंचे तो पीछे से आई एक गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्सीडेंट की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
घायल प्रदीप की बहन ने दी शिकायत
24 अप्रैल को घायल प्रदीप की बहन हिसार जिला निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर वह और परिजन प्रदीप के पास रोहतक पीजीआई पहुंचे। जहां उसने देखा कि प्रदीप को काफी जगह पर गंभीर चोटें आई हैं और वह बोलने में असमर्थ था। इसके बाद उन्होंने एक्सीडेंट स्कूटी को देखा लेकिन उसमें कोई नुकसान नहीं था। शिकायत में कहा कि यह एक्सीडेंट नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदीप की पत्नी ने हाल ही में प्रदीप के नाम पर 60-60 लाख रुपये के दो जीवन बीमा करवाए थे जिनमें वह स्वयं नॉमिनी थी। शिकायत के अनुसार उसकी भाभी व मुकेश ने मिलकर उनकी चार एकड़ जमीन का ब्याना 25 लाख रुपये मुकेश को दे दिए। पुश्तैनी जमीन पर प्रदीप के नाम पर 35.30 लाख रुपये का लोन लेकर भी सारी राशि मुकेश को सौंपी गई। इनके अलावा प्रदीप के नाम एक बाइक खरीदकर भी मुकेश को दे रखी है और उस पर डेथ क्लेम बीमा करवा रखा है।
उन्होंने शिकायत में बताया कि उसकी भाभी ने मुकेश निवासी बादल व अन्य के साथ षड्यंत्र रचकर उसके भाई प्रदीप के बीमा, डेथ क्लेम व जमीनी ब्याना के करीब दो करोड़ रुपये हड़पने के लिए जान से मारने के लिए यह योजना बनाई।
शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एक्सीडेंट की धाराएं हटाकर षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू की। सदर थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र ने शुक्रवार को आरोपी मुकेश निवासी बादल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।