फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   a man fell down from train died

Charkhi Dadri News: चलती ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
a man fell down from train died
शव की नहीं हो सकी है पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। हिसार से रेवाड़ी जा रही ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस के जरिए व्यक्ति को दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह सवारी गाड़ी हिसार से रेवाड़ी जा रही थी। इसी दौरान दादरी से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव महराणा स्थित अंडरपास के समीप व्यक्ति चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए व्यक्ति को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी एचसी अनीता ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि अज्ञात कारणों से व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की जेब में आधार कार्ड या अन्य कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 42 साल है। शव को 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed