फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A line of development will be drawn in the villages with Rs. 9.5 crore

Charkhi Dadri News: गांवों में साढ़े नौ करोड़ रुपये से खींची जाएगी विकास की लकीर

Sat, 19 Oct 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 19 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
A line of development will be drawn in the villages with Rs. 9.5 crore
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने के लिए जिला परिषद को 9.50 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें से करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्याें की निविदा आवंटित हो चुकी है। जल्द ही एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होने से करीब पांच लाख की आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गांवों में यात्री प्रतीक्षालय, स्ट्रीट लाइट, चौपालों में शेड निर्माण और युवाओं के लिए खेल सामान खरीदने आदि विकास कार्यों के लिए जिला परिषद को बजट दिया गया है। जिला परिषद की ओर से यह बजट ग्राम पंचायतों और ब्लॉक समितियों को दिया जा रहा है। यह बजट जिले के सभी 167 गांवों में जनसुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विकास परियोजनाएं पूरी हो सकेंगी। चरखी दादरी में जिला परिषद बनने के बाद पहली बार विकास निधि मिली है। इस समय गांवों में स्ट्रीट लाइटों की सख्त जरूरत है। सरकार की योजना है कि शहरी तर्ज पर गांवों की गलियों में लाइटें लगाई जाएं। आजकल चौपाल भवन के सामने खाली जगह पर बैठक और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शेड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed