{"_id":"6aaaeb0e8729c46166060e4d","slug":"a-four-storey-rest-house-sarai-will-be-constructed-at-the-mother-and-child-hospital-at-a-cost-of-6-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160419-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छह करोड़ से मातृ-शिशु अस्पताल में बनेगा चार मंजिला सराय विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छह करोड़ से मातृ-शिशु अस्पताल में बनेगा चार मंजिला सराय विश्राम गृह
Thu, 17 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सरदार झाडूसिंह चौक समिप बना मातृ-शिशु अस्पताल, जहां, सराय विश्राम गृह बनाया जाना है।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को अब ठहरने के लिए होटल, धर्मशाला की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में करीब 6 करोड़ की लागत से चार मंजिला सराय विश्राम गृह बनाने की योजना तैयार की है।
इसके निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं खोल दी गई हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए लेबर रूम और प्रसव की सुविधा होने के कारण दूरदराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं परिजनों के साथ यहां आती हैं।
प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा जाता है। ऐसे में बाहर से आने वाले तीमारदारों के सामने ठहरने और भोजन की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन जाता है। इससे अब राहत मिलेगी।