फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A crop procurement center will be built on 4 acres in Chhapar at a cost of Rs 2.56 crore.

Charkhi Dadri News: छपार में 4 एकड़ में 2.56 करोड़ रुपये से बनेगा फसल खरीद केंद्र

Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A crop procurement center will be built on 4 acres in Chhapar at a cost of Rs 2.56 crore.
चरखी दादरी। गांव छपार में शुक्रवार को विधायक सुनील सांगवान ने फसल खरीद केंद्र का शिलान्यास किया। चार एकड़ में बनने वाले इस केंद्र के निर्माण पर 2 करोड़ 55 लाख, 89 हजार रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में खरीद केंद्र बनने से किसानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए दूर शहर में नहीं जाना पड़ेगा। खरीद केंद्र इसी साल बन जाएगा और अगले साल रबी फसलों की खरीद यहां पर होने लगेगी।
विज्ञापन

हालांकि छपार पहले भी फसल खरीद केंद्र रहा है। परंतु यहां पर सिर्फ रबी सीजन की ही फसलें खरीदी जाती रही हैं। इसके बनने के बाद खरीफ सीजन की फसलों की भी यहां पर बिक्री हो सकेगी। इससे पहले यहां पर सिर्फ गेहूं की खरीद होती थी। जिले में बाजरा के तीन ही खरीद केंद्र हैं। इनमें चरखी दादरी, झोझू कलां और बाढड़ा हैं। इसके बनने के बाद यहां पर 4 बाजरा खरीद केंद्र हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बनवाए जा रहे खरीद केंद्र में सड़क, पेयजल आदि की व्यवस्था मुहैया करवाईं जाएंगी। खरीद केंद्र के शिलान्यास के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रयासरत है। पार्षद से लेकर विधायक और केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी जनप्रतिनिधि तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं, जिनका फायदा आमजन को मिल रहा है।
विकास कार्यों को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे रूप से आमजन को मिल रहा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के एक्सईएन अजय राठी, सचिव विजय कुमार, एसडीओ प्रदीप देशवाल के अलावा आसपास के गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे।

------
शुक्रवार को 1200-1200 क्विंटल बाजरा और कपास की आवक
मार्केटिंग बोर्ड के सचिव विजय कुमार के अनुसार शुक्रवार को चरखी दादरी अनाज मंडी में 1200-1200 क्विंटल बाजरा और कपास की आवक हुई। अधिकारी के अनुसार अभी बाजरा और कपास की खरीद व्यापारियों द्वारा ही की जा रही है। बाजरा की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। एमएसपी से कम पर बाजरा खरीदे जाने पर भावांतर योजना के तहत भरपाई होगी।
फोटो 15: गांव छपार में खरीद केंद्र का शिलान्यास करते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : जागरूक पाठक
फोटो 16 : चरखी दादरी अनाजमंडी में बाजरा फसल की आवक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed