फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A critical care unit will be set up in the civil hospital, with an expenditure of Rs 22.78 crore

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, 22.78 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A critical care unit will be set up in the civil hospital, with an expenditure of Rs 22.78 crore
 नागरिक अस्पताल परिसर में स्थित खाली जमीन, जहां क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना होगी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग स्थानीय नागरिक अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के लिए अलग भवन बनवा रहा है। करीब 22.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 50 बेड के दो मंजिला भवन में मरीजों को वह तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी, जिनके लिए रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता था। इसके लिए सेंट्रल पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से परिसर में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण करवाया जाएगा। यूनिट की स्थापना होने के बाद हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और गंभीर संक्रमण के मरीजों को रोहतक पीजीआई के अलावा महंगे अस्पतालों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीसीयू भवन बनने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे ट्राॅमा संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल के नए भवन में वेंटिलेटर, अल्ट्रासाउंड, इंजेक्शन कक्ष के अलावा अन्य सभी आवश्यक व आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री की ओर से की गई थी। ताकि सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को लंबी भागदौड़ से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

क्रिटिकल केयर यूनिट के जरिये नागरिक अस्पताल में गंभीर बीमारी के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की योजना है। इसके लिए अलग से भवन बनाया जाएगा और मरीजों के लिए 50 बेड का प्रबंध रहेगा। इसके बाद गंभीर मरीजों व दुर्घटना में घायलों को नागरिक अस्पताल में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें रोहतक पीजीआई या अन्य जिलों के अस्पतालों में रेफर भी नहीं करना पड़ेगा।
क्या होती है क्रिटिकल केयर यूनिट
क्रिटिकल केयर यूनिट में उन मरीजों का उपचार किया जाता है, जिनकी स्थिति काफी गंभीर होती है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है। इसमें दिन-रात चिकित्सकों व नर्सों की निगरानी रहती है और उपचार के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इसमें मरीज के हृदय की गति, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की लगातार मॉनिटरिंग होती है और इसमें वेंटिलेटर, डायलिसिस मशीन, इंफ्यूजन पंप जैसे उपकरण भी होते हैं।


वर्सन :
नागरिक अस्पताल में बनने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 50 बेड के भवन निर्माण के लिए निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं। सरकार ने भवन निर्माण का जिम्मा सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। विभाग ने जमीन से मिट्टी के नमूनों की जांच करवाई है। - डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed