फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A bullet was fired to kill Yudhishthira, he survived.

युद्धिष्ठिर को मारने के लिए चलाई थी गोली, बच गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
A bullet was fired to kill Yudhishthira, he survived.
चरखी दादरी। छोटी बजारी नागवान मोहल्ला दादरी वासी युद्धिष्ठिर पर फायरिंग उसकी हत्या करने के लिए चलाई थी मगर वह बच गया। यह खुलासा गोली चलाने के आरोपियों ने किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को किया है। वहीं एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक खाली खोल, एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

मामले बीते मंगलवार 15 फरवरी का है। जिसमें बाजार के बीच कार सवार युद्धिष्ठिर नामक युवक पर गोलियां बरसाई गई थी। एक गोली उसके पांव में लगी। गनीमत रही कि वह बच गया। युधिष्टर ने थाना शहर दादरी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे पर पूर्व में लड़ाई- झगडे के मामले चल रहे हैं । मैं देवम उर्फ निक्कु, राहुल वासियान झज्जर घाटी दादरी के साथ ब्रेजा गाड़ी में गांव नोगांवा अपने घर जा रहा था। जब महेंद्रगढ झज्जर रोड पर डायमंड चौक पर पहुंचा तो एक मोटरसाईकिल सवार तीन नौजवान लड़के एकदम गाडी के आगे आ गए। जिसको बचाने के लिए गाड़ी काफी धीमी की। काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी हलकी टकरा गई। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की एक कार आई । जिसमें ड्राईवर सीट के साथ अमित व ड्राईवर सीट पर गोलु वासियान गामडी मोहल्ला दादरी थे। पिछली सीट पर दो-तीन लड़के बैठे थे। अमित ने गाड़ी के अंदर से ही पिस्तौल से जान से मारने के लिए मेरे ऊपर फायर किया। जो गाड़ी की खिड़की में से निकलकर मेरे को पैर में लगी और अन्य ने भी हमारे ऊपर फायर किया, जो गाडी की पिछली खिड़की में लगा । फिर वहां से गाड़ी को तेजगति से घर की तरफ भगा लिया। हमलावरों ने गाड़ी का पीछा करके भी फायर किए और गाड़ी में टक्कर भी मारी। वह अपनी कार लेकर झाडु सिंह चौक की तरफ भागे। पुलिस ने हत्या प्रयास, आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

17 फरवरी को पुलिस ने एक आरोपी सिकंदर वासी प्रोफेसर कॉलोनी को महेंद्रगढ़ चुंगी दादरी से काबू किया। 19 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपियों गांधी नगर वासी विक्रम और दीपक को काबू किया। 20 फरवरी को एक ऑपचारिक बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जांच इकाई के द्वारा ऑपचारिक बालक को जुनाईल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने नाबालिग को सुधार गृह फरीदाबाद भेजने के आदेश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में करनी थी हत्या
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि अमित व गोलु के साथ युधिष्टर की पुरानी रंजिश चली आ रही है । इस रंजिश के चलते अमित व गोलु के साथ मिलकर युधिष्टर को जान से मारने के लिए गाड़ी पर फायर किए थे । मगर वह बच गया। पुलिस टीम ने आरोपी सिकंदर से वारदात में प्रयोग की गई, एक देसी पिस्तोल, एक खाली खोल, आरोपी विक्रम व दीपक से बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed