फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   93 students of two sections are taking advantage of smart class

Charkhi Dadri News: दो खंडों के 93 विद्यार्थी उठा रहे स्मार्ट क्लास का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
93 students of two sections are taking advantage of smart class
दादरी बुनियाद केंद्र पर कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। जिले के दो खंडों के 93 विद्यार्थियों को बुनियाद स्मार्ट कक्षा का लाभ मिल रहा है। इसमें खंड अनुसार मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थी कक्षाएं ले रहे हैं और स्मार्ट कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से दो साल पहले बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसमें जिला अनुसार 9वीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाई जाती हैं। तीन परीक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद का लाभ मिलता है। बुनियाद कार्यक्रम विकल्प फाउंडेशन का एक शैक्षणिक कार्यक्रम है। इसके तहत होनहार विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री, परिवहन सुविधा, स्मार्ट कक्षाएं आदि उपलब्ध कराता है। इसके लिए फरवरी व अप्रैल में परीक्षाएं करवाई गईं थी। इनमें जिले के 150 विद्यार्थियों को बुनियाद कार्यक्रम में शामिल किया गया था। मई माह से सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू की गईं थी।
विज्ञापन

जिले में बुनियाद के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। बौंद खंड में कुल 17 विद्यार्थी इसका लाभ उठा रहे हैं। इनमें से 7 विद्यार्थी दसवीं में और 10 विद्यार्थी 9 नौंवी कक्षा में हैं। वहीं, झोझूकलां व दादरी के लिए एक ही केंद्र बनाया है। दादरी के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 76 विद्यार्थी पढ़ने के लिए आ रहे हैं। इनको प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ सामान्य कक्षा का पाठ्यक्रम भी कराया जा रहा है। बुनियाद की कक्षाएं सुबह सवा 9 बजे शुरू होती हैं जबकि इससे पहले और बीच के कुछ समय में विद्यार्थी अपने वैकल्पिक विषयों की तैयारी करते हैं। अब दोनों खंडों में शांतिपूर्वक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिल रही सुविधाएं...
दोनों खंडों में बुनियाद कक्षाओं का जायजा लिया गया और इनमें विद्यार्थियों से भी सुविधा के बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन अपने स्तर पर वाहनों से आ रहे हैं और विकल्प फाउंडेशन की ओर से उन्हें हर माह किलोमीटर के अनुसार किराया दिया जाता है। इसके साथ पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। वे प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। इनमें उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed