फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   93.83 percent milliliter quality of oxygen prepared in civil hospital plant

93.83 प्रतिशत मिली सिविल अस्पताल के प्लांट में तैयार ऑक्सीजन की गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
93.83 percent milliliter quality of oxygen prepared in civil hospital plant
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद सिविल अस्पताल में स्थापित किए गए प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन को हरी झंडी मिल गई है। यहां तैयार की गई ऑक्सीजन की सैंपल रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और गुणवत्ता 93.83 प्रतिशत मिली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि एक करोड़ की लागत से तैयार ऑक्सीजन प्लांट का विभाग करीब दो माह पहले उद्घाटन भी करवा चुका है।
विज्ञापन

अब जल्द ही सिविल अस्पताल में लगे प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने यहां तैयार ऑक्सीजन का सैंपल भेजा था। सोमवार को लिए गए इस सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सैंपल में ऑक्सीजन की गुणवत्ता सही पाई गई है। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने जुलाई महीने में सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। अगस्त में यह प्लांट तैयार हो गया था। उन्होंने बताया कि यहां तैयार की गई ऑक्सीजन की गुणवत्ता जांच न होने के चलते उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी सैंपल एक टीम दादरी में सैंपल लेने पहुंची थी और उस टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इस समय करीब 130 बेड की सुविधा है और विभाग की योजना है कि इन सभी बेड पर इंटिग्रेटिड ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। इसके लिए विभाग ऑक्सीजन प्वाइंट बढ़ाने की योजना भी तैयार कर चुका है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है और इसके बाद ऑक्सीजन संबंधी दिक्कत अस्पताल में नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट में तैयार होगी 500 लीटर ऑक्सीजन
इस प्लांट में तैयार की गई ऑक्सीजन की गुणवत्ता सही पाई गई है। एक करोड़ रुपये खर्च कर लगाए गए इस प्लांट में एक मिनट के अंदर 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। एक दिन की अगर बात करें तो यहां एक एमटी ऑक्सीजन तैयार होगी। कोविड की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की दैनिक खपत तीन एमटी तक पहुंच गई थी।

--
वर्जन : प्लांट में तैयार की गई ऑक्सीजन की सैंपल रिपोर्ट आ गई है। इसमें गुणवत्ता काफी सही पाई गई है और जल्द ही प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन हम शुरू कर देंगे।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
--
फोटो 42
सिविल अस्पताल में स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट।
फोटो 43
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed