{"_id":"60f5d8738ebc3e09f74d9634","slug":"91-mm-of-rain-in-two-days-in-charkh-dadri-system-wired-city-water-and-water-charkhidadri-news-hsr606548117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 91 एमएम बारिश में व्यवस्था तार-तार, शहर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 91 एमएम बारिश में व्यवस्था तार-तार, शहर पानी-पानी
विज्ञापन
जांगड़ा मार्केट में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बरसाती पानी से निपटने के दावों की पोल दो दिन की बारिश ने खोल दी है। 91 एमएम बारिश में ही सारी व्यवस्थाएं तार-तार हो गई है और शहर पानी-पानी। शहर के नीचले क्षेत्रों के अलावा अधिकतर बाजारों और सड़कों पर पानी जमा है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को 200 एमएम बारिश की संभावना जताने पर जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की संभावना के अनुसार दूसरे दिन भी जिले में झमाझम बारिश हुई। दादरी में सोमवार को 36 एमएम और बौंद कलां में 86 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि बाढड़ा में दूसरे दिन भी बूंदाबांदी हुई। दादरी शहर में पिछले दो दिनों में 91 एमएम बारिश ने जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। जल भराव से परेशान लोगों ने रोष जताया।
रविवार को दादरी में 55 एमएम जबकि बौंदकलां में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सोमवार को बौंदकलां में मेघ जमकर बरसे और दादरी शहर में 36 एमएम बारिश हुई। जलभराव से निजात दिलाने के पुख्ता प्रबंध रविवार और सोमवार को हुई बारिश में कहीं नजर नहीं आए। आलम यह रहा कि रविवार को हुई बारिश का पानी रातभर सड़कों पर भरा रहा और सोमवार दोपहर करीब एक बजे से साढ़े चार घंटे तक हुई बारिश के बाद तो हालात और विकट हो गए। शहर के सभी मुख्यमार्गों पर पानी भर गया और सीवर लाइनों से दूषित पानी की निकासी भी सुचारू रूप से नहीं हो पाई।
40 जगहों पर बिजली फाल्ट, चार घंटे तक गुल रही बिजली
बारिश की झड़ी में 40 जगहों पर बिजली फाल्ट आए और इनके चलते एक से लेकर चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि बिजली व्यवस्था तो काफी हद तक ठीक रही, लेकिन बेपटरी सीवर व्यवस्था और अधूरे इंतजाम के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बुधवारी माता मंदिर के समीप जोहड़ ओवरफ्लो
सोमवार को 55 एमएम बारिश होने के बाद सदर थाने के पिछले तरफ स्थित बुधवारी माता मंदिर जोहड़ ओवरफ्लो हो गया और इससे सड़क पानी में डूब गई। पूरे बाजार का पानी इसी जोहड़ में डाला जाता है जबकि अब यह जोहड़ और पानी नहीं झेल पाएगा। ऐसे में बाजार के पानी की निकासी की समस्या भी इससे पैदा होगी।
यहां हुआ जलभराव
सोमवार को बारिश के बाद शहर के रोहतक रोड, लोहारु रोड, कोर्ट रोड, पुराना दिल्ली रोड, काठमंडी, सैनीपुरा, हरि नगर, प्रेम नगर, गांधी नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, रविदास नगर, गोशाला क्षेत्र, घिकाड़ा रोड, पुरानी सब्जी मंडी, चंपापुरी, रावलधी-दिल्ली बाईपास आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं एसपी और डीसी आवास के बाहर भी बारिश का पानी भरा रहा।
दादरी में सात दिन के अंदर हुई 107 एमएम बारिश
तारिख- बारिश (एमएम में)
12 जुलाई -6
13 जुलाई-3
14 जुलाई-7
18 जुलाई-55
19 जुलाई-36
सोमवार को ये रही बारिश की स्थिति
स्थान- बारिश(एमएम में)
दादरी- 36
बौंदकलां- 86
बाढड़ा- बूंदाबांदी
डीसी ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने कहा कि मौसम विभाग के मुताबिक जिला में 19 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बताई है। जिला में 200 एमएम से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में जिला के सभी लोग सावधानी रखें।
-------
पानी निकासी की कवायद में जुटे 50 कर्मचारी, छह अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए किया आवेदन
दादरी शहर को जलभराव से बचाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। विभाग के एसडीओ व सीवरेज सिस्टम के प्रभारी प्रतीक कुंडू ने बताया कि पानी निकासी के लिए दादरी शहर में 50 से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। शहर के समसपुर रोड और चिड़िया रोड के दोनों एसटीपी के स्टोरेज टैंक में पानी लगातार डाला जा रहा है। सिविल अस्पताल के पीछे बना सीवरेज डिस्पोजल, घिकाड़ा मोड़, रोहतक चौक, गांधीनगर, तिकोना पार्क, सीसीआई परिसर में पंपिंग सेट लगाकर पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट, चार इंजन और डिस्पोजल प्वाइंटों पर लगे जनरेटर सेट चलाए जा रहे हैं। एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल में मोटर से पानी डाला जा रहा है, जिससे पानी निकासी की गति धीमी न पड़े। इस समय नालियां व नाले लबालब भरे होने के कारण सारा दबाव सीवरेज सिस्टम पर आ गया है। पानी निकासी के लिए विभाग ने बिजली वितरण निगम कार्यालय में 6 अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। दादरी समसपुर एसटीपी से भाकड़ा हेड के समीप ड्रेन नंबर आठ तक 37 करोड़ की लागत से बिछाई जाने वाली पाइपलाइन का प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है।
6-7 घंटे से अधिक नहीं भरा रहेगा पानी :एक्सईएन
जनस्वास्थ्य विभाग की दादरी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि उनका प्रयास है कि 6-7 घंटे से अधिक समय तक शहर में कहीं भी पानी जमा न रहे। सीवरेज लाइनों की निरंतर सफाई करवाई जा रही है। आम नागरिक भी ध्यान रखें कि पॉलिथिन, कूड़ा-कर्कट, गोबर, कपड़े, बोरियां, कट्टे आदि सामान सीवरेज में न जाए, इनकी वजह से सीवरेज लाइनें जल्दी जाम हो जाती हैं।
उपायुक्त ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा
बरसात के मौसम के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। पानी की निकासी के लिए नगरपरिषद व जनस्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियां पूरी रखें। सोमवार सुबह दादरी शहर का दौरा करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने ये निर्देश दिए। स्थानीय चरखी गेट, रविदास नगर, काठमंडी, तिकोना पार्क, रोहतक चौक आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहर में सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए मशीनें व पंपिंग सेट 24 घंटे तैयार रहनी चाहिए। चरखी दरवाजा और रविदास नगर के निवासियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखीं। उनके साथ नगराधीश अमित मान, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिबराम गोदारा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बस स्टैंड रोड पर दुकान के अंदर घुसा पानी।- फोटो : CharkhiDadri