{"_id":"61eef306d48f0a0af17762f7","slug":"9-government-schools-will-be-repaired-from-1-19-crores-cycle-stands-will-also-be-built-charkhidadri-news-hsr6227816155","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.19 करोड़ से 9 राजकीय स्कूलों की होगी मरम्मत, साइकिल स्टैंड भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.19 करोड़ से 9 राजकीय स्कूलों की होगी मरम्मत, साइकिल स्टैंड भी बनेंगे
विज्ञापन
फोटो 07 छपार राजकीय स्कूल का गेट।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। थोड़ी सी मरम्मत के फेर में बदहाल बने जिले के नौ राजकीय स्कूलों की सूरत अब बदलेगी। इनके मरम्मत के लिए सरकार ने डेढ़ साल बाद एक करोड़ 19 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इन नौ स्कूलों में 30 से अधिक कमरे गर्मी, सर्दी और बारिश झेलने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि तीन में साइकिल स्टैंड की कमी खल रही है। सरकार की ओर से बजट राशि स्वीकृत करते ही पीडब्ल्यूडी ने टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है और 20 फरवरी तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। कार्य पूरा होने के बाद 2500 विद्यार्थियों और 130 शिक्षकों को राहत मिलेगी।
जिले के 365 प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें से अधिकतर स्कूल 45 से 50 साल पुराने हैं और इनके भवनों को मरम्मत की जरूरत है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने करीब डेढ़ साल पहले नौ स्कूलों में मरम्मत करवाने की योजना तैयार कर फाइल मुख्यालय भेजी थी। लंबे समय तक यह फाइल ठंडे बस्ते में रही। अब सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए बजट राशि स्वीकृत की है। बजट राशि से स्कूलों में कंडम कमरों, छत व चहारदीवारी की दशा सुधारी जाएगी, जबकि जरूरत के अनुसार साइकिल स्टैंड का निर्माण भी करवाया जाएगा। इन स्कूलों पर सात लाख से लेकर 14 लाख 78 हजार रुपये तक का बजट खर्च होना है।
इन स्कूलों में बनने हैं साइकिल स्टैंड
नौ स्कूलों में से तीन में साइकिल स्टैंड की कमी बनी हुई है और स्कूल प्रबंधन समिति कई दफा इस मांग को उठा चुकी है। अब सरकार ने जो बजट राशि मंजूर की है उसके तहत डोहकी, घिकाड़ा व रासीवास राजकीय स्कूल में साइकिल स्टैंड बनाए जाने हैं।।
विज्ञापन
इन स्कूलों के सुधारे जाएंगे भवन
स्कूल बजट
पैंतावास कलां राजकीय स्कूल 12.81 लाख
छपार राजकीय स्कूल 7 लाख
चरखी राजकीय हाई स्कूल 6.96 लाख
डोहकी राजकीय स्कूल 14.32 लाख
पैंतावास खुर्द राजकीय हाई स्कूल 8.52 लाख
सारंगपुर राजकीय स्कूल 14.32 लाख
घिकाड़ा राजकीय हाई स्कूल 14.32 लाख
रासीवास राजकीय हाई स्कूल 14.78 लाख
अटेला खुर्द राजकीय स्कूल 8.90 लाख
बजट राशि मंजूर हो गई है। जल्द ही इन स्कूलों के भवन की सुध ली जाएगी। साइकिल स्टैंड भी बनवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रयासरत है। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी