{"_id":"657b42a901be915d190dc5b8","slug":"876-lakh-fine-collected-from-those-traveling-without-ticket-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10648-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला 8.76 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला 8.76 लाख जुर्माना
Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो की चेकिंग टीमें बिन टिकट यात्रा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गत 6 माह की बात करें तो बिन टिकट यात्रा करने वाले एक हजार से ज्यादा यात्रियों से करीब 8.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। चार टीमों की ओर से की गई कार्रवाई से दादरी रोडवेज डिपो को अधिक राजस्व मिला है।
बता दें कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर विभाग पैनी नजर रख रहा है। दूसरी ओर बसों में बिना टिकट यात्रा कर लोग विभाग को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे यात्रियों की पकड़ने के लिए विभाग ने चार टीमें गठित की हुई हैं। ये टीमें लगातार बसों में बैठे यात्रियों की टिकट चेक करती हैं और बिना टिकट मिले यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाती है। गत जून से दिसंबर तक 8.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
- इन टीमों ने लगाया जुर्माना
चरखी दादरी रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के लिए जीएम फ्लाइंग, टीएम फ्लाइंग, स्पेशल फ्लाइंग, स्पेशल फ्लाइंग-2 नाम से टीमें गठित की हुई हैं। ये टीमें जिले में कहीं भी रोडवेज बसों को रुकवाकर यात्रियों की टिकट चेक करती हैं।
विज्ञापन
जानिये...किस टीम ने वसूला कितना जुर्माना
टीम- - जुर्माना राशि
जीएम फ्लाइंग - 118950
टीएम फ्लाइंग - 387950
स्पेशल फ्लाइंग - 262400
स्पेशल फ्लाइंग 2 - 107200
रोडवेज विभाग की 4 चेकिंग टीमें हैं। इन टीमों ने पिछले छह माह में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 8.76 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल की है। चेकिंग मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।
-दीपक कुमार, रोडवेज संस्थान प्रबंधक