{"_id":"63f50b55584897fa740cf53a","slug":"87-newly-appointed-agniveer-leaves-for-training-charkhidadri-news-c-21-1-62012-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 87 नवनियुक्त अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 87 नवनियुक्त अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए रवाना
Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंगलवार को एआरओ कार्यालय से 87 नवनियुक्त अग्निवीरों को 10 रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर उपायुक्त प्रीति ने कहा कि अग्निवीर की भर्ती के प्रति दादरी जिला के युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए सर्वाधिक सफलता हासिल की है। उम्मीद है कि अभी चल रहे सेना भर्ती के पंजीकरण अभियान में भी स्थानीय युवकों की संख्या पहले से कम नहीं होगी।
दादरी सेना भर्ती कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त अग्निवीरों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सेना में रहकर देश की सेवा करना अनेक नौजवान का सपना होता है। इस सपने को साकार करने के लिए उनको कड़ी मेहनत करनी होती है। सेना में भर्ती की पारदर्शिता से केवल योग्य पात्रों को ही यह सुअवसर मिल पाता है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि दादरी जिला का सेना भर्ती कार्यालय पिछले करीब 60 सालों से इस इलाके के युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त नौजवानों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने उपायुक्त का स्वागत किया और कहा कि इस समय अगली अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय की ओर से दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला की शिक्षण संस्थाओं में इस भर्ती के लिए प्रेरणादायी सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय को सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मंगलवार को एआरओ कार्यालय से 87 नवनियुक्त अग्निवीरों को दिल्ली, सिकंदाबाद, बंगलुरू, गोपालपुर उड़ीसा, वेलिंगटन तमिलनाडु सहित 10 रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मेजर डॉ. अश्विनी कुमार, मेजर उमेश राघव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप सिंह, सूबेदार राजू हुडार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विदित रहे गत वर्ष आयोजित हुई अग्निवीर भर्ती में दादरी भर्ती कार्यालय के अधीन चार जिलों से 527 युवकों का चयन किया गया था। जिनके अलग-अलग बैच बना कर अब उनको ट्र्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है।