{"_id":"64ef8a2ac193b0c4cd03892b","slug":"85-percent-work-of-jagmag-yojana-completed-24-hours-electricity-will-be-available-after-one-and-a-half-month-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-209091-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जगमग योजना का 85 प्रतिशत काम पूरा, डेढ़ माह बाद 24 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जगमग योजना का 85 प्रतिशत काम पूरा, डेढ़ माह बाद 24 घंटे मिलेगी बिजली
Wed, 30 Aug 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में जगमग योजना का 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। नए पोल व केबल लग चुके हैं और अब केवल मीटर घरों के बाहर पोल पर लगाना बाकी है। ऐसे में डेढ़ माह के अंदर ये काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद जिलावासियों को 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
बता दें कि बिजली निगम की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस योजना के तहत बिजली निगम शहर और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करेगा और इसे एलआरपी नाम दिया गया है। शुरुआत में इन
योजना के तहत गांवों में बिजली निगम अधिकतम 16 घंटे तक बिजली की आपूर्ति कर रहा है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने और आउटपुट अच्छा मिलने पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बिजली निगम लाइन लोस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है। बिजली चोरों पर मोटा जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लोस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा भी लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जाना है।
- साढ़े 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
जगमग गांव योजना से पूरे जिले को गांवों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों का चयन कर काम करवाया गया। योजना पर काम पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के करीब साढ़े 5 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके बाद लोगों को 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
-बिजली निगम को यूं झेलना पड़ा है घाटा
गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है जिससे लाइन लोस ज्यादा बढ़ जाता है इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता है। गांवों में अधिकतर संख्या में जयपुर वाले काले रंगे के पुरानी तकनीक के मीटर भी लगे हुए हैं। यह मीटर खपत के अनुरूप औसत रीडिंग नहीं दे रहे हैं।
जगमग योजना के तहत बिजली पोल व केबल लगाने का काम पूरा हो गया है। अब केवल कुछ गांवों में मीटर घरों से बाहर पोल पर लगाने बाकी हैं। यह काम करीब डेढ़ माह में पूरा कर लिया जाएगा।
-राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम