{"_id":"682e2eea4fba561e810ae894","slug":"80-thousand-fraud-by-cyber-crime-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137355-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ओटीपी पूछकर श्रमिक के खाते से निकाले 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ओटीपी पूछकर श्रमिक के खाते से निकाले 80 हजार रुपये
Thu, 22 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव दुगावर निवासी श्रमिक के खाते से साइबर ठग ने ओटीपी पूछकर 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। साइबर थाने में इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से मजदूरी करने दादरी आए हैं। यहां वह एक होटल में रहते हैं। कई माह के वेतन में से बचत कर उन्होंने रुपये जोड़ रखे थे। 6 दिसंबर 2024 को उनके पास कॉल आई। सामने वाले शख्स ने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने पर प्रेम सिंह के खाते से 80 हजार रुपये कट गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं। इसके चलते उन्हें नहीं पता था कि ओटीपी बताने पर उनके खाते से आरोपी 80 हजार रुपये निकाल लेगा। इसके बाद उन्होंने बैंक शाखा जाकर पता किया तो सामने आया कि गंगाधर नामक व्यक्ति के खाते में उनके खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने अब पुलिस को शिकायत दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।