{"_id":"6a08d2132fecd9132d00f75a","slug":"684-lakh-quintals-of-wheat-and-238-lakh-quintals-of-mustard-reached-the-mandis-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-155346-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 6.84 लाख क्विंटल गेहूं और 2.38 लाख क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 6.84 लाख क्विंटल गेहूं और 2.38 लाख क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंची
Sun, 17 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी दादरी में लगी गेहूं की ढेरियां।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की मंडियों में रबी सीजन के दौरान गेहूं खरीद प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है जबकि सरसों खरीद को सरकार ने 31 मई तक जारी रखने का फैसला लिया है। इस बार जिले की मंडियों में गेहूं और सरसों की रिकॉर्ड आवक देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 6,84,744 क्विंटल गेहूं और 2.38 लाख क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंच चुकी है।
15 हजार किसानों ने बेचा गेहूं
इस सीजन में जिले के 15,613 किसानों ने मंडियों में गेहूं बेचा जबकि 8,614 किसानों ने सरसों की फसल एमएसपी पर बेची। मंडियों में खरीद प्रक्रिया पूरी होने के साथ अब उठान कार्य पर जोर दिया जा रहा है। गेहूं खरीद में दादरी मंडी सबसे आगे रही। यहां 2,67,639 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। बौंद कलां मंडी में 1,22,727 क्विंटल, बाढड़ा मंडी में 1,03,899 क्विंटल, छपार मंडी में 87,808 क्विंटल, बेरला मंडी में 48,698 क्विंटल और झोझू कलां मंडी में 34,297 क्विंटल गेहूं खरीदा।
91 प्रतिशत गेहूं गोदामों में पहुंचा
खरीद के साथ-साथ उठान कार्य भी तेजी से हुआ है। अब तक 6,03,477 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुका है जो कुल खरीद का करीब 91 प्रतिशत है। इसके बावजूद मंडियों में अभी 61 हजार 591 क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है, जिसका उठान जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरसों खरीद में भी दादरी मंडी सबसे आगे रही। यहां 75 हजार 305 क्विंटल सरसों खरीदी गई। झोझू कलां मंडी में 19, 439 क्विंटल और बाढड़ा मंडी में 7,947 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। जिले में कुल 1,02,691 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
67 हजार क्विंटल सरसों की उठान
हालांकि सरसों उठान की रफ्तार गेहूं के मुकाबले धीमी रही। अब तक 67,625 क्विंटल सरसों की उठान हुआ है जबकि 35,066 क्विंटल सरसों मंडियों में पड़ी हुई है। उठान न होने से काफी संख्या में किसानों का भुगतान अटका हुआ है। उठान के बाद ही किसानों के फसल की रकम दी जाएगी, लिहाजा किसानों ने जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।
वर्सन:
गेहूं खरीद प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई और किसानों को एमएसपी का लाभ मिला। वहीं सरसों खरीद के लिए अभी 31 मई तक समय दिया गया है जिससे बचे हुए किसान भी अपनी फसल बेच सकें। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए भुगतान, तौल और उठान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।