{"_id":"6459414f661e55f1dd065476","slug":"66-km-will-be-built-with-4841-crores-26-long-roads-5-work-orders-also-issued-charkhidadri-news-c-21-1-127398-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 48.41 करोड़ से बनेंगी 66 कि.मी. लंबी 26 सड़कें, 5 के वर्क ऑर्डर भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 48.41 करोड़ से बनेंगी 66 कि.मी. लंबी 26 सड़कें, 5 के वर्क ऑर्डर भी जारी
Tue, 09 May 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय के बाद जिले की 26 सड़कों का निर्माण होगा। 66.94 किलोमीटर लंबी इन 26 सड़कों के निर्माण पर 48.41 करोड़ की राशि खर्च होगी और सड़कों के निर्माण की अवधि तीन से छह माह की रहेगी। राहत की बात ये है कि 26 में से पांच सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं जबकि 21 सड़कों की वित्तीय बोली खुल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
बता दें कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की योजना है कि मानसून शुरू होने से पहले ज्यादातर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाए। इन सड़कों का निर्माण होने से करीब 70 गांवों और 50 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिन सड़कों के निर्माण की तैयारी की है उनमें लिंक मार्ग और अप्रोच सड़कें शामिल हैं।
- जानिये...किस सड़क के निर्माण पर क्या आएगी लागत
झोझू से बधवाना तक 6.74 किलोमीटर का रोड 558.71 लाख रुपये में बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे 148 बी नहर के साथ 3.80 किलोमीटर तक 522.7 लाख रुपये से सड़क का पुनर्निर्माण होगा। इसके अलावा कितलाना से छपार तक 6.50 किलोमीटर लंबा रोड 416.5 लाख रुपये से, ऊन से सिवान (कटेसरा पिलानिया तक) 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क 151.5 लाख रुपये से और हिंडोल 3.69 किलोमीटर का अप्रोच रोड 276.73 लाख रुपये से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
- दो सड़कों का दोबारा आमंत्रित किया टेंडर
जिले की दो सड़कों बाल रोड से चांगरोड और रामलवास से चंदेनी तक 9.4 किलोमीटर की सड़क 365.44 लाख रुपये की बनाई जानी है। बाल रोड से चांगरोड तक 5.75 किलोमीटर लंबी सड़क 240.16 लाख रुपये और चंदेनी से रामलवास तक 3.65 किलोमीटर की सड़क 125.28 लाख रुपये से बनाई जानी है। इनका टेंडर दोबारा आमंत्रित किया गया है।
- इन सड़कों का भी होगा निर्माण
सड़क का नाम - लंबाई (किलोमीटर) - कीमत (लाखों में)
कारि मोड अप्रोच रोड - 0.40 - 28.87
करि तोखा अप्रोच रोड - 0.35 - 16.72
पालड़ी अप्रोच रोड - 0.94 - 49.25
कपूरी अप्रोच रोड - 0.55 - 55.48
जीतपुरा से भारीवास - 1.48 - 67.25
बिजना से चंदेनी - 2.40 - 163.88
कादमा से बडराई - 3.50 - 245.36
चांगरोड से बधवाना वाया छिल्लर - 8.35 - 520.92
जिले में लगभग 28 सड़कें नई बनाई जानी हैं। इनमें पांच सड़कों के टेंडर अलॉट किए जाए चुके हैं। 21 सड़कों की फाइनेंशियल बिड ओपन हो चुकी है और दो सड़कों के टेंडर पुन: आमंत्रित किए गए हैं। 26 सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे।
-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी