फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   60 people challans for not applying masks

मास्क न लगाने पर 60 लोगों के किए चालान, चार पर मामला दर्ज करने की सिफारिश

Thu, 08 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
60 people challans for not applying masks
कोविड गाइडलाइन की पालना की जांच करने बैंक में पहुंची टीम। - फोटो : CharkhiDadri
एक तरफ जहां कोरोना जिले में दोबारा से बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ वहीं, प्रशासन की मास्क न लगाने वालों पर सख्ती भी जारी है। वीरवार को प्रशासनिक चार टीमों ने मास्क न लगाने वाले 60 लोगों के चालान किए। इसके अलावा जुर्माना राशि न भरने और टीम के साथ दुवर्यवहार करने वाले चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की है। नप सचिव ने डीसी और एसपी को भी पत्र लिखा है, जिसमें चारों लोगों के नाम और पते बताए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन वीरवार को प्रशासनिक टीमों ने सरकारी कार्यालयों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार ने टीम के साथ लघु सचिवालय और बाजारों में मोर्चा संभालते हुए मास्क न लगाने वालों पर सख्ती बरती।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने भी दो शिफ्टों में अभियान चलाकर 18 चालान किए। नगर परिषद ने जुर्माना राशि न भरने वाले और टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग भी की है। बाकायदा इन लोगों के नाम और पत्ते भी पुलिस और प्रशासन को बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों के नाम एफआईआर दर्ज करने के लिए दिए गए हैं, उनमें तीन दुकानदार और एक बैंक कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने वीरवार को की कार्रवाई : वीरवार को शहरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार अंकित कुमार ने सुबह सात से दोपहर दो बजे तक मास्क न लगाने वालों के चालान किए। दोपहर दो से लेकर शाम सात बजे उप जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने शहरी क्षेत्र में कार्रवाई की। ग्रामीण क्षेत्र में वीरवार को सुबह सात से दोपहर दो बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी और दोपहर दो से शाम सात बजे तक महिला एवं बाल विकास अधिकारी की टीम ने कार्रवाई की।
दो दिन में किए 140 चालान, 70 हजार लगाया जुर्माना : बुधवार को टीमों ने 80 और वीरवार शाम पांच बजे तक 60 चालान किए। इन दो दिनों में 140 चालान किए गए हैं और 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
कोरोना संक्रमण दोबारा से फैल रहा है और इसे देखते हुए ही प्रशासन सख्ती बरत रहा है। आमजन से आह्वान किया कि मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी समेत अन्य हिदायतों का पालन करें। चालान की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। -राजेश जोगपाल, डीसी।

वीरवार को भी हमारी टीमों ने मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान किए हैं। चार लोगों के आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए हमने डीसी और एसपी को आज पत्र लिखा है।
-प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed