फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 degree temperature down

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी से 6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 16 Jun 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
6 degree temperature down
फोटो 33
विज्ञापन

सोमवार को बूंदाबांदी के दौरान शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। संवाद
- दादरी जिले में सोमवार का अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 28 डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को दिनभर मौसम परिवर्तनशील बना रहा। शाम के समय शहर व आसपास के भागों में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28 दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम 28 डिग्री था। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं, वातावरण में नमी की मात्र बढ़कर 71 प्रतिशत पहुंच गई। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच में धूप भी खिली। दिन के समय उमस भरी गर्मी बनी रही। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। शाम को शहर व आसपास के भागों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 जून को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से विभिन्न भागों में बारिश का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि 19 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 जून तक तेज गति की हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मानसून को गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed