{"_id":"6a188a05b17a92dab409d016","slug":"50-percent-subsidy-is-being-given-on-agricultural-equipment-apply-by-june-15-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155860-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कृषि यंत्रों पर दिया जा रहा 50 प्रतिशत अनुदान, 15 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कृषि यंत्रों पर दिया जा रहा 50 प्रतिशत अनुदान, 15 जून तक करें आवेदन
Fri, 29 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 29 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के घटक फसल अवशेष प्रबंधन के तहत व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत विभागीय पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है।
व्यक्तिगत श्रेणी के किसान का चयन एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक ही किसान का किया जाएगा। एक किसान एक उपकरण के लिए आवेदन कर सकता है सब्सिडी का लाभ एक उपकरण पर दिया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रिवर्सिबल एमबीप्लो, जीरो टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/मल्चर, हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ बेलर मशीन, स्ट्रॉ रेक, क्रॉप रीपर इत्यादि पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त यंत्रों पर अनुदान की सीमा पर यंत्र प्राप्त किया जा सकेगा।
सभी श्रेणी के दस्तावेज, किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना (खरीफ और रबी 2025-26), पहचान पत्र, आईडी प्रूफ, पैन कार्ड, हरियाणा में पंजीकृत किसान के नाम ट्रैक्टर की वैध आरसी (ट्रैक्टर चलित उपकरण के लिए ), बैंक खाता नंबर, पटवारी रिपोर्ट, स्वघोषणा पत्र शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में सहायक कृषि अभियंता, चरखी दादरी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।