{"_id":"6171b1b86da6ec337e400251","slug":"5-km-from-the-city-road-will-be-made-model-stretch-10-86-crore-will-be-spent-charkhidadri-news-hsr615029114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की 5 किमी. सड़क बनेगी मॉडल स्ट्रेच, 10.86 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की 5 किमी. सड़क बनेगी मॉडल स्ट्रेच, 10.86 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
समसपुर टी-प्वाइंट के समीप जर्जर सड़क।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चुंगी से लेकर रावलधी चौक तक करीब पांच किलोमीटर सड़क को मॉडल स्ट्रेच के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके तहत मार्ग पर एक जंक्शन, शौचालय, ट्रक बे लेन, बस स्टॉप, रोड मैप, एडवांस साइन बोर्ड आदि की सुविधा होगी। इसके पर करीब दस करोड़ 86 लाख रुपये लागत आएगी। परिवहन विभाग पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवाकर मंजूरी के लिए परिवहन आयुक्त को भेज चुका है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयुक्त की ओर से स्वीकृति और बजट मिलते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
हाल ही में सरकार ने प्रत्येक जिले में एक सड़क को मॉडल स्ट्रेच के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। इस पर परिवहन विभाग ने जिले में महेंद्रगढ़ चुंगी से लेकर वाया समसपुर टी-प्वाइंट होते हुए रावलधी चौक तक सड़क का चयन किया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी से इसका एस्टीमेट तैयार करवाया गया है, जिस पर करीब पौने 11 करोड़ से अधिक का बजट खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने स्वीकृति के लिए फाइल परिवहन आयुक्त के पास भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति और बजट मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूटी मॉडल स्ट्रेच का काम शुरू होनेे तक इस मार्ग पर मरम्मत शुरू करवा दी है। मरम्मत पर करीब दो लाख रुपये खर्च आएगा।
क्या है मॉडल स्ट्रेच
मॉडल स्ट्रेच एक ऐसा प्रोजेक्ट पर है, जिसके तहत वाहन चालकों को आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मार्ग पर एक जंक्शन, शौचालय, ट्रक बे लेन, बस स्टॉप, रोड मैप, एडवांस साइन बोर्ड आदि की सुविधा होगी। अब कोई भारी वाहन अगर यहां खराब हो जाता है, तो जाम लग जाता है, जबकि सड़क मॉडल स्ट्रेच बनने के बाद इस तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
ओवरब्रिज की सड़क भी बनेगी नई
इस प्रोजेक्ट के तहत ढाणी फाटक ओवरब्रिज की सड़क का भी नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। रोड सेफ्टी के लिहाज से भी सड़क का पुनर्निर्माण जरूरी है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 900 मीटर है और करीब एक साल पहले यहां तारकोल की परत डाली गई थी, जो अब जर्जर हो चुकी है।
दस हजार से अधिक वाहनों का प्रतिदिन होता आवागमन
इस मार्ग की अगर बात करें तो प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इनमें से 60 फीसदी भारी वाहन चालक हैं। फिलहाल ढाणी फाटक ओरवरब्रिज और रावलधी-दिल्ली बाईपास पर भारी वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो वाहन चालकों के डेढ़ से दो घंटे जाम में फंसने के कारण खराब हो जाते है।
परिवहन विभाग ने महेंद्रगढ़ चुंगी से लेकर रावलधी चौक तक करीब पांच किलोमीटर सड़क को मॉडल स्ट्रेच देने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया था। हमने एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया है। फिलहाल सड़क की मरम्मत शुरू करवा दी गई है। इस पर करीब दो लाख रुपये खर्च होंगे।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
सरकार के निर्देशों पर हमने पीडब्ल्यूडी से मॉडल स्ट्रेच का एस्टीमेट तैयार करवाया है। इसके निर्माण पर करीब 10 करोड़ 86 लाख रुपये लागत आएगी और स्वीकृति के लिए फाइल हमने परिवहन आयुक्त को भेज दी है। स्वीकृति और बजट मिलते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
दर्शना भारद्वाज, आरटीए