फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 injured in car accident

Charkhi Dadri News: कुत्ता आगे आने से असंतुलित होकर पलटी कार, पांच दोस्त हुए घायल

Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
5 injured in car accident
अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान दर्ज करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव मंदोली के पास कुत्ता आगे आने पर कार असंतुलित होकर पलट गई और पास लगते खेत में जा गिरी। कुत्ते को बचाने के प्रयास में पांच दोस्त घायल हो गए। उनको दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिड़िया चौकी पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव मौड़ी निवासी शंकर, राहुल, धीरज, अनुज और बलकरा निवासी आशीष किसी काम से महेंद्रगढ़ गए थे। दोपहर को काम पूरा होने पर वे कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 3 बजे जब वे गांव मंदोली के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक कुत्ता आ गया। इससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और पास के खेत में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची। घायलों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची। यहां पर पांचों युवक उपचाराधीन हैं।
फिलहाल, पांचों के हालात सामान्य हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed