{"_id":"67e84a163cd2a33fdd0e2fbe","slug":"5-government-colleges-without-principal-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134243-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच राजकीय कॉलेजों में प्राचार्य ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच राजकीय कॉलेजों में प्राचार्य ही नहीं
Sun, 30 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में पांच राजकीय कॉलेज हैं। इनमें अब तक स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हो पाई है। साथ ही कॉलेजों में स्थायी शिक्षण स्टाफ की कमी भी बनी हुई है। अब प्रोफेसर ही कार्यकारी प्राचार्य बनकर कॉलेजों की कमान संभाल रहे हैं।
भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज, मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय यूजी कॉलेज, कादमा स्थित राजकीय यूजी कॉलेज, बाढड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज और बौंदकलां स्थित राजकीय पीजी कॉलेज हैं।
वर्ष 2023 से डॉ. पवन कुमार भैरवी, मांढ़ी हरिया, बाढड़ा व कादमा कॉलेज का कार्यभार संभाल रहे थे। बौंदकलां में ऋषिपाल शर्मा प्राचार्य रहे हैं। वर्ष 2024 में बौंदकलां प्राचार्य सेवानिवृत्त हो गए और वहां का कार्यभार डॉ. पवन के पास आ गया। इसके बाद अब 2025 में डॉ. पवन को बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे जिले की कमान संभालने वाले प्राचार्य चले गए।
विज्ञापन
अब बौंदकलां कॉलेज में डॉ. सुमित्रा को कार्यकारी प्राचार्य, कादमा में सहायक प्रोफेसर नितेश कुमार, मांढ़ी हरिया में सहायक प्रोफेसर प्रवीण कुमार, बाढड़ा में प्रोफेसर सूबे सिंह को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में भिवानी राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य त्रिलोकचंद को दादरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा, उनके पास बवानीखेड़ा और खरक कलां कॉलेज का कार्यभार है। अब वे सप्ताह में दो से तीन विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज आते हैं। प्रबंधन संबंधी कार्य पूरा करते हैं। अब तक विभाग की ओर से इनमें प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई है।