{"_id":"673670feaac18b9279014574","slug":"5-departments-not-given-electricity-bill-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-126271-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच विभागों ने जमा नहीं कराया बिल, बिजली निगम ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच विभागों ने जमा नहीं कराया बिल, बिजली निगम ने भेजा नोटिस
Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव::
- आम उपभोक्ताओं के साथ सरकारी विभाग भी समय पर जमा नहीं करवा रहे बिजली बिल, पांचों विभागों पर बकाया है 23.92 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरकारी विभाग बिजली बिल की अदायगी नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं। हाल ही में बिजली निगम की ओर से 6 विभागों को नोटिस भी जारी किया गया है। इन विभागों पर बिजली निगम का करीब 23,92,747 रुपये बिल बकाया है। अब भी अगर बिल अदायगी में रुचि नहीं ली गई तो फिर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
बिजली निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल राशि वसूली के लिए 30 टीमों का गठन किया हुआ है। इसके अलावा बिजली निगम अधिकारियों ने लाखों रुपये का बिल न भरने वाले विभागों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 12 नवंबर को बिजली निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। अब भी अगर विभागों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया तो यह उदासीनता बिजली कनेक्शन कटने के चलते उन पर भारी पड़ सकती है।
दूसरी ओर आम बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं पर भी निगम की ओर से सख्ती बरती जा रही है। इसी का परिणाम है कि एक माह के अंदर 860 बकायेदार उपभोक्ता तीन करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल भर चुके हैं।
विज्ञापन
- किस विभाग पर बकाया है कितनी राशि
विभाग का नाम बकाया बिजली बिल राशि
जिला चुनाव कार्यालय 2,39,574
बीडीओ प्रथम 79,266
थाना शहर 2,30,857
एसडीओ सिविल 11,81,379
वन विभाग 2,07,098
आयुष विभाग 64,195
वर्सन:
बकाया बिजली की वसूली के लिए निगम गंभीर है। आम बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जबकि सरकारी विभागों को भी हमने नोटिस जारी किए हैं।
-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
फोटो: 27
रेलवे रोड स्थित बिजली निगम परिसर में बना काउंटर। संवाद