{"_id":"6824f7c430c60c5d2d03286c","slug":"400-people-found-electric-theft-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136937-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी गांव में 400 लोग जला रहे थे चोरी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी गांव में 400 लोग जला रहे थे चोरी की बिजली
Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
एक्सकलूसिव
:::::::::::::::::::::::::::::::::
फोटो 02
रेलवे रोड स्थित शहर का मुख्य बिजली सब स्टेशन। संवाद
फोटो 03
घरों से बाहर पोल पर लगे बिजली मीटर। संवाद
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
- जगमग योजना पर काम शुरू करने के बाद पकड़ में आए बिजली चोरी के मामले, चोरी कर बिजली प्रयोग करते मिले मकान मालिक
-बिजली निगम ने सभी को जारी किए कनेक्शन
::::::::::::::::::::::::::::
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। गांव चरखी में 400 घर ऐसे मिले हैं, जिनमें बिजली कनेक्शन तक नहीं लिया गया। हालांकि, इन घरों में निगम टीम को बिजली उपकरण चलते मिले। मकान मालिक कुंडी मारकर बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। जगमग योजना के तहत काम शुरू कराने पर इसका खुलासा हुआ। वहीं, निगम ने इन लोगों को अब कनेक्शन जारी कर दिए हैं।
बिजली निगम अधिकारियों का मानना है कि गांव चरखी में ज्यादा मात्रा में बिजली की चोरी होती थी। निगम ने इस गांव पर विशेष ध्यान दिया तो सामने आया कि 400 लोगों ने बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बावजूद वे बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। निगम ने इनसे आवेदन करवाकर कनेक्शन जारी किए हैं। गांव में नौ लाख रुपये का बिल बकाया है। अब इस गांव में जगमग योजना का 98 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।
बिजली निगम सिटी के तहत शहर के अलावा 15 गांव भी शामिल हैं। इन गांवों में जगमग योजना का कार्य अंतिम चरण में है। जगमग योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन गांवाें में चरखी के अलावा रावलधी, गौरीपुर, कितलाना, पैंतावास कलां, अजीतपुर, डोहकी व मानकावास आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
- जगमग योजना के तहत ये किए गए काम
गांवों में जगमग योजना के तहत सभी मीटर घरों से बाहर लगाए गए हैं। केबल भी बदला गया है। अब नए केबल के जरिये बिजली की चोरी सीधे तौर पर नहीं हो सकेगी। गांवस्तर पर जरूरत के अनुसार नए पोल भी लगाए गए हैं। ताकि, बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। जगमग योजना शुरू करने से पहले गांवों में 60 से 70 प्रतिशत तक लाइनलॉस बना हुआ था। अब इसमें काफी सुधार आया है। इस समय लाइनलॉस 40 से 45 प्रतिशत तक आ गया है।
- दिन-रात टीमें कर रहीं मार रही हैं छापे
लाइनलॉस कम करने के लिए निगम ने बिजली चोरों पर विशेष निगरानी रखी है। 24 घंटे छापे की कार्रवाई करने के लिए डिविजन स्तर पर टीमें बना रखी हैं, जो चोरी के मामले पकड़ती हैं। बकाया वसूली भी करती हैं। बकायेदार के कनेक्शन भी काटे जाते हैं।
वर्सन
चरखी गांव में ज्यादा मात्रा में बिजली की चोरी हो रही थी। लोग कुंडी लगाकर चोरी करते थे। 400 घरों में तो मीटर ही नहीं लगे हुए थे। अब निगम ने इन मकान मालिकों को कनेक्शन जारी कर दिए हैं।
-गौरव कुमार, एसडीओ सिटी, बिजली निगम