फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40 to 70 rupees more expensive in Navratri, demand for fruits, bananas and apples more

नवरात्र में 40 से 70 रुपये महंगे हुए फल, केला और सेब की मांग बढ़ी

Mon, 30 Sep 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
40 to 70 rupees more expensive in Navratri, demand for fruits, bananas and apples more
रेहड़ी पर फल खरीदती महिला। - फोटो : CharkhiDadri
नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। नवरात्र के पहले ही दिन फलों के दाम 40 से 70 रुपये तक बढ़ गए। 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले सेब के दाम रविवार को 100 रुपये पहुंच गया। वहीं केला का दाम भी पचास फीसदी तक बढ़ गया है। केला पिछले सप्ताह तक 40 रुपये दर्जन बिक रहा था, लेकिन रविवार को 60 रुपये प्रति दर्जन बिका। दादरी मंडी में फलों की आपूर्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी से होती है। फल विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने की वजह से दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि श्राद्ध पक्ष में मार्केट में वीरानी छाई रही और रविवार से नवरात्र शुरू होते ही चहल-पहल लौटने लगी। दादरी शहर के बाजार में प्रतिदिन औसतन दस करोड़ रुपये का कारोबार होता है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में कारोबार एक से डेढ़ करोड़ तक ही सीमित रहा। रविवार को नवरात्र शुरू होते ही बाजार के कारोबार में तेजी देखने को मिली और करीब चार से पांच करोड़ का कारोबार हुआ। व्यापार मंडल के कार्यवाहक प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में अब मार्केट का कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, सब्जी मंडी का कारोबार नवरात्र में सामान्य से ढाई गुना तक होने की उम्मीद है। रविवार को केला और सेब की सबसे अधिक मांग रही। नारियल विक्रेताओं की माने तो शनिवार और रविवार को 40 से 50 हजार नारियल बिके। 25 रुपये प्रति पीस बिकने वाले नारियल के दामों में 15 रुपये का उछाल देखा गया। रविवार को नारियल 40 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस फल के कितने बढ़े दाम
फल पहले के दाम अब
सेब - 60 - 100
केला - 40 - 60
अनार - 80 - 120
चीकू - 60 - 80
अनानास - 50 - 80
पपीता - 40 - 70
कीवी - 250 - 320
मौसमी - 40 - 60
नारियल - 25 - 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed