{"_id":"65f739684da6f88460034bf4","slug":"40-players-selected-in-kho-kho-trials-final-shortlist-on-21-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-115092-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खो-खो ट्रायल में 40 खिलाड़ियों का चयन, 21 को अंतिम छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खो-खो ट्रायल में 40 खिलाड़ियों का चयन, 21 को अंतिम छंटनी
Mon, 18 Mar 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
इस दौरान पोल डाइव लगाता रेडर।
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के आर्य हिंदी संस्कृत गुरुकुल में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल करवाए गए। इस दौरान दादरी के लिए पुरुष और महिला टीम में 20 लड़कों व 20 लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल में करीब 150 खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद ट्रायल शुरू हुए। खो-खो संघ जिला प्रधान डॉ. सुनीता कासनी व आचार्य प्रवीन योगी की अध्यक्षता में खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें से मनेश, अजय, दीपिका, सोनिया, प्रिया का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा। अब 21 मार्च को अंतिम ट्रायल होंगे और उसमें इन 40 खिलाड़ियों में से छंटनी की जाएगी। इसके बाद लड़कों व लड़कियों की टीम 23 मार्च से पानीपत में शुरू होने वाली दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।