{"_id":"65f5feb18fc4db36850e5204","slug":"4-lakh-voters-will-vote-on-25th-may-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-115055-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 25 मई को 439 बूथों पर 4 लाख मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 25 मई को 439 बूथों पर 4 लाख मतदाता करेंगे मतदान
Sun, 17 Mar 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
दादरी की छोटूराम धर्मशाला में बनाया गया मतदान केंद्र।
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है, जिसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। वहीं, लोकसभा चुनाव में दादरी जिले के 439 बूथों पर चार लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी और छह मई तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सात मई को नामांकनों की जांच होगी और नौ मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। छठे चरण में 25 मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उनका पूरा प्रयास है कि जो भी व्यक्ति एक जनवरी 2024 को 18 साल का हो गया है, उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य हो। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी मतदाता सूची उपलब्ध है, इस पर मतदाता अपने नाम को चेक कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना पहचान पत्र अवश्य लें क्योंकि इसके बिना वे अपना मतदान नहीं कर पाएंगे। प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान होगा। इस पर नोटा का बटन भी होगा। अगर कोई मतदाता किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करता है तो वह इस बटन का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
- मतदान केंद्रों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल समेत सूचना एवं प्रौद्योगिकी की हर तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी।
- अब नहीं हो सकेगा सरकारी प्रचार
चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब किसी भी प्रकार का सरकारी प्रचार नहीं होगा और न ही सत्ताधारी दल सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर सकेंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अगर कोई कोताही करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और आपराधिक केस भी दर्ज किया जा सकता है।
- जिले में बढ़े हैं 8,469 मतदाता
पिछले दिनों जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में 8,469 नए मतदाता जुड़े हैं। ऐसे में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,00,750 हो गई है। दादरी जिले के दोनों हलकों के मतदाताओं की संख्या पहली बार चार लाख से पार पहुंची है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब सात हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए हैं। नई मतदाता सूची में बाढड़ा हलके में 4,252 और दादरी हलके में 4,217 मतदाता नए जुड़े हैं। सूची में शामिल 18 से 19 साल के 5,510 पुरुष और 2,079 महिलाएं पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगी।
- 439 बूथों पर होगा मतदान
जिले में दादरी और बाढड़ा दो विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले में दादरी, बाढड़ा, झोझूकलां और बौंदकलां चार ब्लॉक हैं। पिछले चुनाव में जिले में 439 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। दादरी में 128, झोझूकलां में 119, बाढड़ा ब्लॉक में 96 और बौंदकलां ब्लॉक में 96 मतदान केंद्र हैं।