फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3.87 lakh quintals of millet reached the markets, agency has already purchased 3.59 lakh quintals.

Charkhi Dadri News: मंडियों में पहुंचा 3.87 लाख क्विंटल बाजरा, एजेंसी 3.59 लाख क्विंटल की कर चुकी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
3.87 lakh quintals of millet reached the markets, agency has already purchased 3.59 lakh quintals.
चरखी दादरी। जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर अब तक 15,846 किसान बाजरा लेकर पहुंचे हैं। अब तक की स्थिति के अनुसार, 3.87 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हुई है, जबकि एजेंसी 3.59 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। अभी करीब 28 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, अब तक 87.09 प्रतिशत बाजरा गोदामों तक पहुंच चुका है। दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरे की खरीद हो रही है। बुधवार को खरीद नहीं हुई, जबकि उठान कार्य जारी रहा। इसके अलावा 30 अक्तूबर तक तीनों केंद्रों पर 3,87,132 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। एजेंसी इसमें से 3,59,404 क्विंटल बाजरा खरीद चुकी है। फिलहाल 3,12,989 क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

बाजरे की उठान में बाढड़ा मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 72,814 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। एजेंसी 71,559 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। बाढड़ा मंडी की उठान प्रतिशत 98.28 है। दादरी मंडी में अब तक 2,19,544 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1,82,000 क्विंटल की उठान हुई है। उठान प्रतिशत 82.90 है। इसी प्रकार झोझूकलां केंद्र पर 67,046 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी अब तक 59,430 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र की उठान प्रतिशत 88.64 है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दादरी मंडी में 9148 तो बाढड़ा में 3607 किसान लाए बाजरा

दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र अब तक 15,846 किसान बाजरा बेच चुके हैं। दादरी मंडी में 9148 किसान पहुंचे हैं जबकि बाढड़ा मंडी में 3607 और झोझूकलां में 3091 किसान पहुंचे हैं।


बाजरा की खरीद और उठान की स्थिति
मंडी एवं खरीद केंद्र - कुल आवक - कुल खरीद- कुल उठान
दादरी - 2,33,192 - 2,19544 - 1,82000
बाढड़ा - 80,710 - 72814 - 71,559
झोझूकलां - 73230 - 67046 - 59,430


------------ बुधवार को आवक व खरीद बंद रही और बाजरे की उठान करवाई गई। तीनों केंद्रों पर अब तक 3.59 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है और 3.1 लाख क्विंटल बाजरा अब तक गोदामों में पहुंच चुका है।

- राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article