फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   381761 voters will vote today to elect their two MLAs

आज जिले के 381761 मतदाता दो विधायक चुनने के लिए करेंगे मतदान

Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
381761 voters will vote today to elect their two MLAs
ईवीएम लेकर बसों की तरफ बढ़ते कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
लोकतंत्र के महापर्व पर आज जिले के 381761 मतदाता दोनों हलकों के विधायकों का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट के साथ पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए एक कंपनी सीमा सुरक्षा बल, दो कंपनी सीआईएसएफ और एक कंपनी मेघालय पुलिस की पहुंच चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 120 माइक्रो ऑब्जर्वर, 40 सेक्टर ऑफिसर व 21 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी विधानसभा में 193899 और बाढड़ा विधानसभा में 187862 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा और जिले के कुल 381761 अपना वोट डाल सकते हैं। जिले में 205825 पुरुष और 175936 महिला मतदाता हैं। जिले में सर्विस वोटरों की संख्या 8137 है, जिनमें 217 महिला व 7920 पुरुष हैं।
विज्ञापन

बाढड़ा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 187862 है, जिनमें 101135 पुरुष और 86727 महिला मतदाता हैं। बाढड़ा विधानसभा में सर्विस वोटरों की संख्या 4069 है, जिमें 3964 पुरुष व 105 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार दादरी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 193899 है, जिनमें 104690 पुरुष व 89209 महिला मतदाता हैं। दादरी विधानसभा में 4068 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें 3956 पुरुष व 112 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 306 स्थानों पर भवनों में कुल 471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 167 स्थानों पर 239 मतदान केंद्र और 139 स्थानों पर भवनों में 232 मतदान केंद्र दादरी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।
पीठासीन अधिकारियों के पास हैं पर्याप्त विधिक शक्तियां
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 471 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टियों को स्थानीय जनता कालेज व जेडीकेडीईएस स्कूल से प्रशिक्षण के बाद सामान देकर रवाना किया गया। इस दौरान ऑब्जर्वर हरेन्द्रनाथ दुबे, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धर्मवीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए।
ऑब्जर्वर हरेन्द्रनाथ दुबे ने सेक्टर सुपरवाइजर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पोलिंग पार्टियों को मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अधिकारी मतदान करवाने में सहयोग करें। इस समय अधिकारी व कर्मचारी अपने आप को केवल निर्वाचन विभाग का मानकर ड्यूटी करें। उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्र की कार्यवाही को नियंत्रित करने की संपूर्ण विधिक शक्तियां पीठासीन अधिकारियों के पास हैं। मतदान केंद्र पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना पीठासीन अधिकारियों का प्रमुख दायित्व व जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान को पूरा करवाएं। सभी पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियां पूरे विवेक के साथ कार्य करें। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल व डॉ. विरेन्द्र सिंह सहित तहसीलदार अजय सैनी, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, नरेश कुमार, मुकेश कुमार व अजीत सिंह, आनंद श्योराण, शमशेर सिंह व ललित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

सुबह छह बजे होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन के संचालन के संबंध में आयोग जारी किए निर्देशों का ध्यान रखें। निर्वाचन का संचालन करने में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सुबह होते ही छह बजे सबसे पहले मतदान करवाएं। पीठासीन अधिकारियों को नैतिक कर्तव्य मानकर चुनावी ड्यूटी को निभाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed