फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   36 outstanding primary school teachers and 18 mentors received the Nipun Award

Charkhi Dadri News: 36 उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षकों एवं 18 मेंटर्स को मिला निपुण अवॉर्ड

Wed, 07 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
36 outstanding primary school teachers and 18 mentors received the Nipun Award
शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अधिकारीगण। - फोटो : 1
चरखी दादरी। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी में निपुण अवॉर्ड-2026 शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निपुण हरियाणा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं मेंटर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन


तीनों खंड के 36 शिक्षक सम्मानित
कार्यक्रम में डीपीसी अल्का, डिप्टी डीईओ डॉ. सत्यपाल शास्त्री, खंड बौंद कलां की बीईओ चित्रलेखा, दादरी की बीईओ संध्या सुमन मेहरा तथा बाढड़ा के बीईओ बिशम्बर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि निपुण हरियाणा के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले जिले के तीनों खंडों के 36 प्राथमिक शिक्षकों को निपुण अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। प्रत्येक क्लस्टर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक शिक्षक का चयन किया गया था।
विज्ञापन



बॉक्स: 18 मेंटर्स को किया सम्मानित
इसके अलावा निपुण हरियाणा के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 मेंटर्स को भी सम्मानित किया गया। इनमें एबीआरसी, बीआरपी, डाइट फैकल्टी एवं सीआरसी शामिल रहे। वहीं निपुण पथ पत्रिका के संपादक मंडल को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा की नींव होगी मजबूत
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव प्राथमिक स्तर पर ही तैयार होती है। यदि इस स्तर पर बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं को मजबूत किया जाए तो उनके सर्वांगीण विकास को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों से इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया।

बॉक्स: अवार्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि अतिरिक्त जिम्मेदारी
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील भारती ने कहा कि निपुण अवार्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। सम्मानित शिक्षक अपने अनुभवों, नवाचारों और प्रभावी शिक्षण विधियों को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करें, ताकि जिले के प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। शिक्षक, मेंटर्स, सीआरसी और विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें।


शिक्षकों का बढ़ाया हौसला
समारोह में शिक्षकों एवं मेंटर्स द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। मंच संचालन डॉ. हरपाल आर्य ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य रामपाल, सीआरसी योगेश सांगवान, अनिल सहरावत, जसवंत सिंह, संपर्क कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं मेंटर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed