फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   35 villages will get gifts worth 2.10 crores from MLA fund

Charkhi Dadri News: विधायक कोष से 35 गांवों को मिलेंगी 2.10 करोड़ की सौगातें

Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
35 villages will get gifts worth 2.10 crores from MLA fund
9 गांवों के युवाओं को जिम, 4 गांवों को ई-लाइब्रेरी और 7 गांवों को मिलेगी पानी के टैंकर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधायक नैना चौटाला 35 गांवों को निजी कोष से 2.10 करोड़ की सौगातें देंगी। इसके लिए बजट राशि जारी कर दी है। इसके अनुसार 9 गांवों में जिम, 4 में ई-लाइब्रेरी और 7 गांवों में पानी के टैंकर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, 15 गांवों में अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक नैना चौटाला ने कहा की जारी हुए बजट से हलके के 35 गांवों के सैकड़ों लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बजट राशि से दूधवा, बलकरा, श्यामकलां, मंदौली, पालड़ी, रामलवास, रामबास, गोविंदपुरा व चांदवास के युवाओं की मांग को पूरा करते हुए जिम का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। गांव आदमपुर डाढ़ी, रुदडौल, झोझूखुर्द, बलाली, महराणा, खेड़ी सनवाल और ढाणी गुजराण में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा गांव-गांव में ई-लाइब्रेरी बनाने की मुहिम को बल देते हुए निजी कोष से ही बाढड़ा हलके के गांव हुई, काकड़ौली हुक्मी, गोपालवास और बालरोड में ई-लाइब्रेरी शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खेड़ी बूरा में दूर होगी जलभराव की समस्या
विधायक ने कहा कि हलके के गांव खेड़ीबूरा में दूषित जलभराव की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान करवाने के लिए नाले का निर्माण करवाया जाएगा। गांव मकड़ाना के ज्ञान केंद्र के अधूरे निर्माण को भी अब पूरा करवाया जाएगा। मौड़ी की फिरनी के साथ गांव बलकरा मुख्य चौपाल का पुनर्निर्माण भी जल्द करवाया जाएगा। मंदोला में पार्क निर्माण, बधवाना में बस क्यू सेंटर और आदमपुर के पंचायत भवन व गांव चांदवास के मुख्य चौक में टीन शेड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed