{"_id":"64ef8b028398f8e71a0f1f94","slug":"35-thousand-farmers-of-the-state-and-2500-farmers-of-dadri-will-get-tube-well-connections-notification-issued-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5563-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेश के 35 हजार और दादरी के 2500 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन, नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेश के 35 हजार और दादरी के 2500 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन, नोटिफिकेशन जारी
Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा सत्र में मुद्दा उठने के बाद प्रदेश सरकार ने बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली निगम को एक सितंबर तक जिलावार रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं, सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद दादरी जिले के 2500 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी पुष्टि बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने की है।
दरअसल, लंबित ट्यूबवेल कनेक्शनों का मुद्दा विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विधायक नैना चौटाला ने उठाया था। उन्होंने अपने चाचा ससुर एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से किसानों को कनेक्शन जारी करने की मांग की थी। उस वक्त सदन में डिप्टी सीएम एवं नैना चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत भी मौजूद थे। मंगलवार को सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नैना चौटाला ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार अब किसान सोलर संचालित ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए बाध्य नहीं है। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम अब जिला और गांव वाइज अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। जिसमें ये जानकारी दी जाएगी कि गांव का भूजल स्तर क्या है और कितने कनेक्शन लंबित हैं। दादरी की बात करें तो 2011 से पहले के करीब 121 कनेक्शन लंबित हैं जबकि 2019-20 और 2021 के आवेदन इसमें जोड़ दें तो लंबित कनेक्शन की संख्या ढाई हजार है। वहीं, प्रदेशभर में दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के करीब 35 हजार कनेक्शन लंबित हैं। सरकार को रिपोर्ट सौंपने के बाद अगले निर्देश मिलते ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन
- 2011 में किया था आवेदन, अब तक इंतजार
जिले में 2011 से पहले के ट्यूबवेल कनेक्शन के 121 आवेदन लंबित हैं। 2011 में बाढड़ा डार्क जोन में शामिल हो गया था और इसके चलते ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन पर रोक लग गई थी। 2019, 2020 और 2021 में फिर से आवेदन लिए गए और 2022 में सरकार ने बाढड़ा को डार्क जोन मुक्त घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार है।
- ढाई से तीन लाख रुपये प्रति कनेक्शन आया खर्च
ट्यूबवेल कनेक्शन की बात करें तो एक पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आया है। इसमें सिक्योरिटी राशि और मोटर समेत अन्य उपकरण की कीमत शामिल है। मोटी रकम खर्च करने के बाद भी किसान कनेक्शन जारी न होने से परेशान हैं।
वर्जन:
लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा विस सत्र में उठाया था। अब सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रदेश में करीब 35 हजार और दादरी जिले में ढाई हजार कनेक्शन लंबित हैं। एक सितंबर तक सरकार ने इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।
-नैना सिंह चौटाला, विधायक, बाढड़ा