फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3455 students will take 10th and 4039th board exams

Charkhi Dadri News: 3455 विद्यार्थी दसवीं और 4039 देंगे बारहवीं बोर्ड की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
3455 students will take 10th and 4039th board exams
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख तय होने के बाद जिला शिक्षा विभाग भी नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है। इस साल जिले के 3455 विद्यार्थी दसवीं की और 4039 बारहवीं की परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग इस समय राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ उन्हें नकल रहित परीक्षा देने के लिए प्रेरित करने में जुटा है। इस दिशा में विद्यालयों के प्राचार्य अपने-अपने स्तर पर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार भी यह प्रयास रहेगा कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी और इनमें अपने दम पर सफल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है। सभी स्कूल मुखिया व्यक्तिगत तौर पर इन परीक्षाओं की तैयारियों पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त प्रीति ने भी यह निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सबल बनाया जाए। उपायुक्त स्वयं 24 जनवरी को इस बारे में विद्यालयों के मुखियाओं की बैठक को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

कृष्णा फौगाट ने बताया कि वार्षिक परीक्षा से पहले 28 जनवरी से प्रीबोर्ड एग्जाम सभी विद्यालयों में लिए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि विद्यालय प्रमुख अपने स्कूल में दसवीं और बारहवीं के बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें और उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डाइट बिरही कलां की टीमें बनाकर राजकीय विद्यालयों में चल रही तैयारियों की रिपोर्ट ली जा रही हैं। परीक्षा परिणाम को पहले की तुलना में और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी पूरी मेहनत करनी होगी। इसलिए अध्यापकों को भी एक-एक बच्चे की पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी चल रही तैयारी
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई से संबंध दादरी, बौंद व बाढड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में भी परीक्षाओं की मार्कशीट के अनुसार तैयारी करवाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को तवज्जो देते हुए उनको परीक्षा की तैयारी करवाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed