फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   323.43 crore payment of musterd given

Charkhi Dadri News: सरसों की भुगतान राशि 323.46 करोड़ पहुंची

Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
323.43 crore payment of musterd given
दादरी अनाज मंडी में सरसों की उठान करते श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खरीद एजेंसी अब तक साढ़े 6 लाख क्विंटल सरसों गोदामों तक पहुंचा चुकी है। वहीं, अब तक 23,665 किसानों के खातों में 323.46 करोड़ की भुगतान राशि भी डाली जा चुकी है। अब 90 हजार क्विंटल सरसों की उठान और 7,200 किसानों का भुगतान बाकी है।
जिले की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद बंद हो चुकी है। 6 मई के बाद से किसानों की नजरें सरसों की भुगतान राशि पर टिकी हैं। दूसरी ओर एजेंसी की उठान प्रक्रिया धीमी होने के चलते किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो पाया है। 7278 किसानों का 2 लाख क्विंटल सरसों का भुगतान होना बाकी है। किसान रणसिंह, दीपक, सुमित और मांगेराम का कहना है कि खरीद बंद होने के आठ दिनों बाद भी सरसों की भुगतान राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस सीजन में एजेंसी ने जिले के 23,656 किसानों की 5,35,146 क्विंटल सरसों का 323.46 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। एजेंसी प्रतिनिधि का दावा है कि गोदामों में सरसों पहुंचने के तीन बाद ही किसानों के खाते में भुगतान राशि भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed